भाजपा और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार की हदें पार करने का लगाया आरोप

उक्रांद नेताओं ने कहा कि जनता के मुद्दों को दरकिनार कर निजी हितों के लिए धरना देने की नई परंपरा शुरू की जा रही है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 03:14 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 03:14 PM (IST)
भाजपा और कांग्रेस पर  भ्रष्टाचार की हदें पार करने का लगाया आरोप
भाजपा और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार की हदें पार करने का लगाया आरोप

द्वाराहाट, जेएनएन। समाजवादी नेता बिपिन त्रिपाठी की 75वीं जयंती पर उक्रांद ने भाजपा और कांग्रेस पर राज्य में भ्रष्टाचार की हदें पार कर देने का आरोप लगाया। कहा कि जनता के मुद्दों को दरकिनार कर निजी हितों के लिए धरना देने की नई परंपरा शुरू की जा रही है। मौके पर राज्य की बदहाल चिकित्सा, कृषि, शिक्षा तथा जिला विकास प्राधिकरण आदि मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरने का ऐलान किया।

शनिवार को उक्रांद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व विधायक बिपिन त्रिपाठी की 75वीं जयंती के मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मौके पर आयोजित बैठक में भाजपा व कांग्रेस नीत सरकारों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों के भ्रष्टाचार से संबंधित स्ट्रिंग सार्वजनिक होने के बावजूद कोई करवाई न होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कहा कि जनता से जुड़े मुद्दे निजी स्वार्थो के आगे गौड़ हो चुके हैं।

तय हुआ कि राजधानी गैरसैंण, राज्य की बदहाल चिकित्सा व शिक्षा व्यवस्था, पलायन को रोकने के लिए ठोस कृषि, उद्यान व पर्यटन नीति बनाने के लिए जनता के साथ मिलकर संघर्ष किया जाएगा। साथ ही राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने, जिला विकास प्राधिकरण को भंग करने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हर उपभोक्ता को राशन, चीनी व मिट्टीतेल मुहैया करवाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। 

इस दौरान पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, आनंद सिंह बिष्ट, उमेश त्रिपाठी, धन सिंह रौतेला, महेश पंत, अर्जुन खंपा, दीवान सिंह रौतेला, सुरेश शर्मा, हेम रौतेला, भुवन चौधरी, गणेश पांडे, तेज सिंह खंपा, गोविंद सिंह आदि।

यह भी पढ़ें: सम्‍मान समारोह में कांग्रेस नेताओं ने उड़ाए नोट, वीडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: सतपाल महाराज के बयान पर महबूबा मुफ्ती का पलटवार, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी