सरकार के खिलाफ आप का धरना-प्रदर्शन

अल्मोड़ा व बागेश्वर जिले में आम आदमी पार्टी ने सरकार के सौ दिन पूरे होने पर काला दिवस मनाया। बागेश्वर में आप कार्यकर्ताओं ने काला फीता बांधकर विरोध जताया जबकि अल्मोड़ा में सरकार की नीतियों के खिलाफ पार्टी कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:44 PM (IST)
सरकार के खिलाफ आप का धरना-प्रदर्शन
सरकार के खिलाफ आप का धरना-प्रदर्शन

--फोटो-18बीएजीपी-11--

फोटो:: 18एएलएमपी 6

- सरकार के सौ दिन पूरे होने पर काला फीता बांधा

- महंगाई के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी

- सीएम तीरथ रावत के सौ दिनों के कार्यकाल को बताया निराशाजनक

संस, अल्मोड़ा: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सौ दिनों के कार्यकाल को विफल बताते हुए पार्टी कार्यालय पर धरना दिया। वहीं नारे लगाकर भाजपा पर नो वर्क व नो विजन वाले मुख्यमंत्री थोपने का आरोप लगाया।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का अब तक का कार्यकाल असफल है। उनके सौ दिनों के कार्यकाल में सरकार कोरोना से लड़ाई, अस्पतालों को बेहतर सुविधा दिलाने, रोजगार दिलाने, महंगाई रोकने व बिजली-पानी आदि विकास के मुद्दों पर विफल साबित हुई है। मुख्यमंत्री के कार्यकाल में कुंभ में एंटीजन टेस्ट घोटाला हुआ, वहीं तीसरी लहर के लिए सरकार अब तक कोई रोडमैप तैयार नहीं कर पाई है। जबकि वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और डॉक्टरों की कमी से दूसरी लहर में कई लोगों को जान गवानी पड़ी।

धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, एनएल साह, जगमोहन फत्र्याल, एसआर बेग, खलील अहमद, रोहित सिंह, योगेंद्र अधिकारी, नीरज सिंह, दिनेश कुमार, नवीन आर्या, नंदन बिष्ट, देव तंगरिया, अरुण तिवारी, अनीश आदि मौजूद रहे।

बागेश्वर : आम आदमी पार्टी ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन मंत्री सुंदर धोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। सब्जी, तेल, दाल, चावल, फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। बेरोजगारी दर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण अनिवार्य बताया जा रहा है, लेकिन अधिकांश युवाओं को अब तक पहली डोज भी नहीं लग सकी है। इस मौके पर भीम कुमार, अधिवक्ता दीप चंद्र, पूरन मेहता, राजेंद्र प्रसाद, ऊषा, माया, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी