अधिकारी व कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा समाज कल्याण विभाग

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: जिले का समाज कल्याण विभाग अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। जिसस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 02:22 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 02:22 PM (IST)
अधिकारी व कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा समाज कल्याण विभाग
अधिकारी व कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा समाज कल्याण विभाग

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: जिले का समाज कल्याण विभाग अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। जिससे दूर दराज से आने वाले लोगों के कार्यों में देरी का सीधा असर पड़ रहा है। वहीं कार्यालय में तैनात कर्मचारी भी अतिरिक्त कार्य करने को मजबूर है। किसी तरह विभाग व्यवस्थाओं के तहत चल रहा है।

समाज कल्याण विभाग सरकार की अनेक योजनाओं का संचालन करता है। जिनमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित छात्रवृत्ति की अनेक योजनाएं शामिल हैं। विभिन्न विकास खंडों से ग्रामीण अपने जरुरी कार्यो के समाधान के लिए कार्यालय पहुंचते हैं लेकिन कई बार उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त कार्य जिले के प्रोबेशन अधिकारी को सौंप कर चलाया जा रहा है। वहीं विभाग में अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत अनेक कर्मचारियों के पद लंबे समय से रिक्त हैं। जिले के ग्यारह ब्लॉकों में एक एक सहायक समाज कल्याण अधिकारी का पद स्वीकृत हैं, लेकिन जिले में 5 पद रिक्त चल रहे हैं। विभाग में कुल 21 स्वीकृत पदों में से 12 पदों पर ही कर्मचारी तैनात हैं।

=======

विभाग में ये पद है खाली

पद स्वीकृत पद तैनाती

जिला समाज कल्याण अधिकारी 01 01

अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी 01 01

सहायक समाज कल्याण अधिकारी 11 05

प्रशासनिक अधिकारी 01 01

छात्रावास अधीक्षक 01 01

सहायक लेखकार 01 01

प्रधान सहायक 02 01

वरिष्ठ सहायक 03 01

=======

समाज कल्याण विभाग में रिक्त पदों की जानकारी शासन को भेजी गई है। वर्तमान में प्रोबेशन अधिकारी को चार्ज दिया गया है। विभाग में पदों को शासन स्तर से ही भरा जाएगा।

- मनुज गोयल, मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा

chat bot
आपका साथी