अल्मोड़ा नगर के वार्डों में 1.75 लाख की लागत से लगेंगी 100 एलईडी

अल्मोड़ा नगर के सभी 13 वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:52 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:52 PM (IST)
अल्मोड़ा नगर के वार्डों में 1.75 लाख की लागत से लगेंगी 100 एलईडी
अल्मोड़ा नगर के वार्डों में 1.75 लाख की लागत से लगेंगी 100 एलईडी

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : नगर के सभी 13 वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में नगर पालिका परिषद ने कमर कस ली है। इसके लिए वार्डों में जल्द ही 100 और एलईडी लगाई जाएंगी। कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

वार्डों के अनेक सार्वजनिक स्थानों में पथ प्रकाश व्यवस्था न होने से रात्रि के समय राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जल्द पालिका सभी 13 वार्डों के 84 मोहल्लों के लोगों को राहत देने जा रही है। इस समस्या को वार्डों के लोग काफी समय से उठा रहे हैं।

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वर्तमान में बालेश्वर, बद्रेश्वर, रामशिला, विवेकानंदपुरी, सेलाखोला, त्रिपुरासुंदरी, नंदादेवी, धारानौला, एनटीडी, लक्ष्मेश्वर, मुरलीमनोहर, रैलापाली व दुगालखोला वार्ड हैं। इन वार्डों के कई मोहल्लों में कई रास्ते व सार्वजनिक स्थान ऐसे हैं, जहां अब तक पथ प्रकाश की व्यवस्था बेहतर नहीं है। इसके लिए पालिका के विद्युत अनुभाग की ओर से सर्वे कर ऐसे स्थानों का चयन किया गया। इन तेरह वार्डों में से भी दो वार्ड ऐसे हैं, जिनका गठन साल 2018 में हुआ। यहां के लोग बेहतर पथ प्रकाश व्यवस्था की मांग तब से करते रहे हैं।

-------

वर्जन

नगर पालिका क्षेत्र में रह रहे लोगों को पालिका बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में नगर के विभिन्न वार्डों में जल्द ही 100 एलईडी लगाई जाएंगी। 1.75 लाख रुपये की लागत से एलईडी पालिका में पहुंच चुकी हैं। जल्द ही इन्हें स्थापित करने के लिए कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

-भूपेंद्र जोशी, पथ प्रकाश निरीक्षक, नगर पालिका

chat bot
आपका साथी