पूर्व एमएलसी के नाम पर व्यापार मंडल के आईटी सेल अध्यक्ष को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

वाराणसी व्यापार मंडल के आईटी सेल अध्यक्ष संतोष सिंह को फोन पर पूर्व एमएलसी के नाम पर धमकी देने वाले आरोपित को देर रात कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित उसी निजी मॉल का मैनेजर भी है जहां एक महिला आर्टिफिशयल ज्वेलरी की दुकान चलाती है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 03:17 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 03:17 PM (IST)
पूर्व एमएलसी के नाम पर व्यापार मंडल के आईटी सेल अध्यक्ष को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपित के ऊपर महिला के साथ उत्पीड़न और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

वाराणसी, जेएनएन। वाराणसी व्यापार मंडल के आईटी सेल अध्यक्ष संतोष सिंह को फोन पर पूर्व एमएलसी के नाम पर धमकी देने वाले आरोपित को देर रात कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित उसी निजी मॉल का मैनेजर भी है जहां एक महिला आर्टिफिशयल ज्वेलरी की दुकान चलाती है। पुलिस ने आरोपित के ऊपर महिला के साथ उत्पीड़न और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

आरोपित रमेश सिंह चोलापुर थाना क्षेत्र के तेवर गांव का निवासी है। इस मामले में शुक्रवार को व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई थी। दो दिन पूर्व वाराणसी व्यापार मंडल के पदाधिकारी भोजूबीर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान चला रही महिला की बंद दुकान खुलवाने के प्रकरण में गए थे।

आरोपी रमेश सिंह ने स्वीकार किया है कि उसने अपने ही नंबर से यह फोन करवाया था और पूर्व एमएलसी का झूठा नाम लिया था। गिरफ्तारी के बाद देर रात तक कैंट थाने में व्यापार मंडल के पदाधिकरियों की भीड़ जुटी थी। वहीं आरोपित को छुड़ाने के लिए देर रात तक एक बड़ी पार्टी के नेता जुटे थे।

chat bot
आपका साथी