वाराणसी में कोरोना महामारी से तंगहाल महिलाएं सिलाई के माध्यम से बन रही हैं आत्मनिर्भर

वाराणसी में गरीबी की मार से परेशान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट और लोक समिति के सहयोग से सोमवार को सेवापुरी ब्लाक के तिवारीपुर (गोसाईपुर) ग्राम पंचायत में सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 01:16 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 01:16 PM (IST)
वाराणसी में कोरोना महामारी से तंगहाल महिलाएं सिलाई के माध्यम से बन रही हैं आत्मनिर्भर
नन्दलाल मास्टर ने बताया कि कोरोना महामारी ने गरीबों की कमर तोड़ दी है।

वाराणसी, जेएनएन। कोरोना महामारी में गरीबी की मार से परेशान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट और लोक समिति के सहयोग से सोमवार को सेवापुरी ब्लाक के तिवारीपुर (गोसाईपुर) ग्राम पंचायत में सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है। सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह, कपरफोड़वा ग्राम प्रधान मनीष और लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने फीता काटकर किया। इस दौरान समाजसेवी मनीष पटेल ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।

लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि कोरोना महामारी ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। लाक डाउन का सबसे बड़ा असर रोज कमाने खाने वाले दिहाड़ी मजदूर के परिवारों पर पड़ा है। आशा ट्रस्ट और लोक समिति कोरोना महामारी में लगातार लोगों की मदद कर रहा है। आर्थिक तंगहाली से परेशान महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। महिला अगर स्वावलंबी बनीं तो वे अपने परिवार की आर्थिक उन्नति का आधार बनेंगी साथ ही उनके भीतर स्वाभिमान भी पैदा होगा। इसके साथ महिलाओं का स्वयं सहायता समूह बनाकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वक्‍ताओं ने बताया कि कोरोना काल में एक ओर कोरोना महामारी का संकट था तो दूसरी ओर लोगों की जान बचाने की चुनौती और तीसरी ओर आर्थिक मोर्चा था। ऐसे में लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बेहतर प्रयास करने की आगे भी जरूरत है। 

जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह ने कहा कि सिलाई एक ऐसा हुनर है, जिससे लड़कियां और महिला घरेलू कामकाज के दौरान बचने वाले थोड़े से समय का सदुपयोग कर अपने और अपने परिवार का भविष्य बेहतर बना सकती हैं। कार्यक्रम का संचालन अनीता पटेल और स्वागत सोनी ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह, समाजसेवी मनीष पटेल, प्रमोद, रीया देवी, दीपू पटेल, राजकुमार, विनोद, शिवकुमार, सोनी, सुनील मास्टर, आशा, अनीता, नन्दलाल मास्टर आदि लोग शामिल रहे। संचालन सोनी, स्वागत रीया और धन्यवाद अनीता पटेल ने किया।

chat bot
आपका साथी