सोनभद्र में आटा चक्की मशीन के पट्टे में फंस कर महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

महिघघरी गांव में 42 वर्षीय महिला की आटा चक्की मशीन में फंस कर मौत हो गयी। ला बड़ी बनाने के लिए दाल लेकर अपने घर से पचास मीटर दूर पक्के मकान के छत पर जा रही थी कि चक्की के पट्टें मे फंस गयी और मौके पर मौत हो गयी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 01:41 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 01:41 PM (IST)
सोनभद्र में आटा चक्की मशीन के पट्टे में फंस कर महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सोनभद्र के घघरी गांव में 42 वर्षीय महिला की आटा चक्की मशीन में फंस कर मौत हो गयी।

सोनभ्‍ाद्र, जेएनएन। बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव में 42 वर्षीय महिला की आटा चक्की मशीन में फंस कर मौत हो गयी। महिला बड़ी बनाने के लिए दाल लेकर अपने घर से पचास मीटर दूर पक्के मकान के छत पर जा रही थी कि चक्की के पट्टें मे फंस गयी और मौके पर ही महिला की मौत हो गयी।

बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव में सोमवार की सुबह 42 वर्षीय महिला की आटा चक्की मे फंस कर मौत होने के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है। महिला अपने घर से कहडोरी (बड़ी) बनाने के लिए घर से पचास मीटर दूर संजय के पक्के मकान की छत पर जा रही थी वहीं आटा चक्की मशीन भी चल रही थी। अचानक फुलकुवर (42) पत्‍नी रामरतन के गले में लगा स्टाल मशीन के पट्टे में फंस गया। जब तक मशीन लोग बन्द करते तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। घटना की जानकारी होते ही परिवार मे कोहराम मच गया।

महिला के पांच बच्चे हैं, सबसे छोटा डेढ़ वर्षीय बच्चा है। परिजनों ने घटना की जानकारी लिखित तहरीर देकर बभनी पुलिस को दी है। बभनी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर विधिक कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

chat bot
आपका साथी