सुमधुर गीत के धुनों पर महिलाओं ने मनाया तीजोत्सव, वाराणसी में सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच का आयोजन

सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा की ओर से गुरुवार को अपराह्न ढाई बजे कैंटोंमेंट स्थित एक होटल में धूमधाम से तीज महोत्सव मनाया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गायन नृत्य रैंप व अन्य प्रतियोगिता से कार्यक्रम को शानदार बना दिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:52 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:52 PM (IST)
सुमधुर गीत के धुनों पर महिलाओं ने मनाया तीजोत्सव, वाराणसी में सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच का आयोजन
सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा की ओर से धूमधाम से तीज महोत्सव मनाया गया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा की ओर से गुरुवार को अपराह्न ढाई बजे कैंटोंमेंट स्थित एक होटल में धूमधाम से तीज महोत्सव मनाया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गायन, नृत्य, रैंप व अन्य प्रतियोगिता से कार्यक्रम को शानदार बना दिया।

मुख्य अतिथि रेखा केजरीवाल, कुसुमलता डिडवानिया का संगीता मुरारका, नित्या पोद्दार, नेहा गिनोडिया, रजनी अग्रवाल, वंदना रतेरिया, विनीता प्रसाद ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें सभी समाज के कमजोर वर्ग की महिलाओं की मदद के लिए आगे आना चाहिए। महिलाएं व लड़कियां जितनी शिक्षित होंगी समाज उतना ही आगे बढ़ेगा। संगीतमय नृत्य पर गणेश वंदना मनीषा अग्रवाल , वंदना रतेरिया, विनीता प्रसाद ने की। वहीं रमता जोगी...गीत पर दीप्ति, सानू, प्रीति, पूजा व स्वाति ने प्रस्तुति दी। जबकि गोरे-गोरे हाथों में मेहंदी...गीत पर निशा, रजनी व कविता ने नृत्य किया। हवा के झोंके आज मौसमों से रूठ गए...गीत पर रश्मि, अनीता, नूपुर व डिंपल ने नृत्य कर समां बांध दिया। इसके साथ ही मेरा बलमा बड़ो सयानो...गीत के धुन पर ज्योति, सुलेखा, नेहा सुगंधा, परम सुंदरी व कीर्ति पिंकी ने नृत्य किया। चूड़ी खनकेगी बिंदिया चमकेगी... तुझसे मिलने आई बरसातों में... तौबा ये मतवाली चाल पर भी महिलाओं ने प्रस्तुति दी। संचालन मनीषा अग्रवाल ने किया। धन्यवाद प्रकाश निशा अग्रवाल ने किया।

chat bot
आपका साथी