वाराणसी के बड़ागांव में महिला ने लगाई फांसी, अस्‍पताल में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम

काजी सराय बाजार के पास स्थित एक निजी चिकित्सालय में संदिग्ध परिस्थितियों में भर्ती एक 35 वर्षीय महिला की शुक्रवार की देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के ऊपर उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 01:47 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 01:47 PM (IST)
वाराणसी के बड़ागांव में महिला ने लगाई फांसी, अस्‍पताल में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम
विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के ऊपर उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।

वाराणसी, जेएनएन। बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजी सराय बाजार के पास स्थित एक निजी चिकित्सालय में संदिग्ध परिस्थितियों में भर्ती एक 35 वर्षीय महिला की शुक्रवार की देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के ऊपर उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सिंधोरा थाना क्षेत्र के कछिया गांव निवासी प्रभाकर पटेल के पुत्री अंजली की शादी वर्ष 2009 में फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव निवासी राजनाथ पटेल के पुत्र राकेश पटेल के साथ हुई थी। मृतका के ससुराल पक्ष वालों का कहना है कि वह जिद्दी स्वभाव की थी तथा 11 अप्रैल को घर के अंदर फांसी लगा ली थी। परिजन उसे फांसी से उतार कर उपरोक्त चिकित्सालय में ले गये जहां उसका उपचार चल रहा था।

वहीं मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे पैसे की मांग करते रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करते हुए तरह तरह की यातना देते थे इस बारे में कई बार पर पंचायत हो चुकी है। मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम कराने के बाद ससुराल पक्ष वालों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। मृतका को एक सात वर्ष का पुत्र एवं ढाई वर्ष की पुत्री है।

chat bot
आपका साथी