मीरजापुर में तीन बेटियों का कंकाल मिलने के बाद फरार मां का जंगल में फंदे से लटकता मिला शव

शव मुरचहवा जंगल में पेड़ पर लटकने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जंगल में जुट गई। शव की शिनाख्त कराने के लिए सीमा के भाई रमाकांत को जंगल में बुलाया गया तो रमाकांत ने शव की शिनाख्त अपनी बहन सीमा के रुप में किया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 12:48 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:37 PM (IST)
मीरजापुर में तीन बेटियों का कंकाल मिलने के बाद फरार मां का जंगल में फंदे से लटकता मिला शव
सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जंगल में जुट गई।

मीरजापुर, जागरण संवाददाता। हलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलाही गांव से बीते 21 सितंबर की दोपहर घर से भागी महिला सीमा का शव शुक्रवार को बेलाही जंगल के मुरचहवा जंगल में जिगना के पेड़ पर पहनी हुई साड़ी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। चरवाहे ने जंगल में पेड़ से लटकते महिला के शव के बारे में ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह को दी। प्रभारी निरीक्षक ने उच्च अधिकारियों को महिला का शव पेड़ से लटकते हुए मिलने की जानकारी दी और प्रभारी निरीक्षक, सीओ उमाशंकर सिंह पुलिसकर्मियों के साथ पंहुचकर महिला के शव को देखा।

महिला का शव जंगल में पेड़ पर लटकने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जंगल में जुट गई। महिला के शव की शिनाख्त कराने के लिए सीमा के भाई रमाकांत को जंगल में बुलाया गया तो रमाकांत ने साड़ी चप्पल मोबाइल फोन से शव की शिनाख्त अपनी बहन सीमा के रुप में किया। वहीं महिला का पति हलिया में मौजूद है। पुलिस ने उसे भी मौके पर बुलाया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला का शव पेड़ से साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला है प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

बाकी महिला के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा कि उसकी हत्या हुई है या उसने आत्महत्या किया है। महिला का भाई रमाकांत भी घटना को आत्महत्या के रुप में देख रहा है। जबकि महिला पेड़ से दस फीट ऊपर फांसी साड़ी के फंदे से लटकता हुई मिली है। जिस स्थान पर जंगल में महिला का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है वहां से महिला का घर दस किलोमीटर दूर है। यह भी एक बात सामने आ रही है कि महिला दस किलोमीटर दूर आकर फांसी क्यों लगाई।

अगर फांसी ही लगाना था तो घर में भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर सकती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही मामले को स्पष्ट करेगा कि महिला ने आत्महत्या की है कि किसी ने हत्या कर आत्महत्या का रुप दिया है। इससे पहले बीते 21 सितंबर को सीमा के तीन बेटियों का हर्रा जंगल में कंकाल मिल चुका है। अभी कंकाल मिलने की गुत्थी सुलझ नही पाई थी कि एक गुत्थी और उलझ गई है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। शव से बदबू भी आ रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला का शव दो - तीन दिन पहले का है।

chat bot
आपका साथी