लंका के दारोगा से बार-बार विवाद क्यों, क्षेत्र के लोगों से फीडबैक लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने प्रश्नों से घेरा

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र की सुंदरपुर चौकी पर तैनात कार्यवाहक चौकी प्रभारी सुनील गौड़ की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:40 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 01:06 PM (IST)
लंका के दारोगा से बार-बार विवाद क्यों, क्षेत्र के लोगों से फीडबैक लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने प्रश्नों से घेरा
लंका के दारोगा से बार-बार विवाद क्यों, क्षेत्र के लोगों से फीडबैक लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने प्रश्नों से घेरा

वाराणसी, जेएनएन। लंका थाना क्षेत्र की सुंदरपुर चौकी पर तैनात कार्यवाहक चौकी प्रभारी सुनील गौड़ की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इलाकाई लोगों से फीडबैक लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने प्रश्नों से घेरते हुए कहा कि बार-बार एक ही दारोगा से विवाद क्यों हो रहा है। क्योंकि, आमजन के साथ उनका व्यवहार ठीक नहीं है।

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि वर्तमान में चौकी प्रभारी सूरज तिवारी के छुट्टी पर जाने के बाद जब से सुनील गौड़ प्रभार मिला है जब से कुछ ज्यादा ही चौकी चर्चा में आ गई है। गाली-गलौज उनकी जुबां है। अभी हाल में दारोगा से विवाद की दो-तीन घटनाएं हुई हैं। 

कोई अपराधी है तो उसे दंड मिलना चाहिए

कोई अपराधी है तो उसे दंड मिलना चाहिए, लेकिन मास्क नहीं लगाने पर हुए विवाद को पुलिस ने हत्या के प्रयास का रूप देकर उच्चाधिकारियों को बरगलाने की कोशिश की गई। इस बात को उच्च अधिकारियों ने भी महसूस किया। कार्यकर्ताओं पर अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा।

- महेश चंद्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र

फैंटम दस्ता ने पहले क्या किया था, वह तो बताएं

फैंटम दस्ता ने पहले क्या किया था, वह तो बताएं। बस, वीडियो फुटेज और फोटो पुलिस जारी कर रही है। जिसके खिलाफ एक मुकदमा न हो, उसे बड़ा अपराधी साबित करने का रवैया ठीक नहीं है।

-अशोक तिवारी, महामंत्री, भाजपा काशी क्षेत्र

पुलिस ने जानबूझ कर फंसाने के लिए छोटी सी बात को तूल देने का प्रयास किया

हम लोगों ने पूरे मामले का वीडियो देखा। जिसमें पुलिस ने जानबूझ कर फंसाने के लिए छोटी सी बात को तूल देने का प्रयास किया। पुलिस का रवैया उचित नहीं। इसमें सुधार करना चाहिए। शांति पसंद कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

- हंसराज विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा

वीडियो फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है

वीडियो फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी जो भी होंगे, उन सख्त कार्रवाई होगी। जांच के दायरे में दारोगा की कार्यप्रणाली भी है जिस पर जांच टीम की नजर है।

- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी, वाराणसी 

chat bot
आपका साथी