चंदौली जिले में खलिहान में ही सड़ गया गेहूं, क्रय केंद्रों पर नहीं हो सकी खरीद

चक्रवाती तूफान की वजह से पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान नरवन क्षेत्र के कई किसानों का गेहूं खलिहान में भीग गया। बोरे में रखा अनाज भीगने के बाद अब सड़ने लगा है। कई किसानों के अनाज से अंकुरण निकलने लगा है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 09:04 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 09:04 PM (IST)
चंदौली जिले में खलिहान में ही सड़ गया गेहूं, क्रय केंद्रों पर नहीं हो सकी खरीद
किसान धूप होने पर बोरों को उलट-पलटकर सूखा रहे हैं।

चंदौली, जेएनएन। जिले में गेहूं खरीद की प्रक्रिया सुचारू नहीं है। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने के बाद भी किसानों की उपज नहीं खरीदी जा रही है। ऐसे में किसानों का गेहूं खलिहान में पड़ा हुआ है। चक्रवाती तूफान की वजह से पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान नरवन क्षेत्र के कई किसानों का गेहूं खलिहान में भीग गया। बोरे में रखा अनाज भीगने के बाद अब सड़ने लगा है। कई किसानों के अनाज से अंकुरण निकलने लगा है। किसान धूप होने पर बोरों को उलट-पलटकर सूखा रहे हैं। अभी तक तक अनाज खरीदा जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।

बरहनी ब्लाक के बसंतपुर, अदसड़, कोरमी, अरंगी, असना, कुशी, बकौड़ी समेत दर्जनों गांवों के किसानों ने क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया था। उनके आवेदन का सत्यापन भी हो चुका है। इसके बाद क्रय केंद्र पर अनाच बेचने के लिए टोकन भी ले लिया लेकिन अभी तक उनकी उपज खलिहानों में ही पड़ी है। गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी होने की वजह से कई किसानों का नंबर ही नहीं आया। वहीं कई किसानों का नंबर आया तो क्रय केंद्रों पर अनाज रखने और तौल के लिए जगह नहीं थी। ऐसे में केंद्र प्रभारियों ने किसानों को बैरंग कर दिया। किसान अनाज खलिहान में रखकर बिक्री का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच चक्रवाती तूफान की वजह से पिछले दिनों जिले में झमाझम बारिश हुई। इससे खेत-खलिहान जलमग्न हो गए। किसान राजेंद्र, वंशनारायण, राजमोहन तिवारी, नीरज सिंह के अनुसार ग्रामीण इलाकों में क्रय केंद्रों का अभाव है। ऐसे में किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। बारिश ने अरमानों पर पानी फेर दिया। अनाज भींगकर खराब हो रहा है। इसकी कोई गारंटी नहीं कि अभी कब तक अनाज खरीदा जाएगा। डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव ने कहा हर केंद्र पर गेहूं खरीदा जा रहा है। किसान केंद्रों पर गेहूं ले जाएं, कोई परेशानी होने पर बताएं।

chat bot
आपका साथी