Weather Update Jaunpur City : जौनपुर में कोहरे के साथ ही ठंड में लगातार हो रहा है इजाफा

कोहरे के साथ ही ठंड में भी इजाफा हो गया है। सूरज के अस्त होने के बाद जहां जिले का तापमान गिर जा रहा है वहीं कोहरे का भी कहर शुरू हो जा रहा है। सूर्योदय के बाद सुबह 7 बजे तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:11 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:11 AM (IST)
Weather Update Jaunpur City : जौनपुर में कोहरे के साथ ही ठंड में लगातार हो रहा है इजाफा
सूर्य के उदय होने के बाद सुबह 7 बजे तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जौनपुर, जेएनएन। कोहरे के साथ ही ठंड में भी इजाफा हो गया है। सूरज के अस्त होने के बाद जहां जिले का तापमान गिर जा रहा है, वहीं कोहरे का भी कहर शुरू हो जा रहा है। गुरुवार की सुबह सूर्य के उदय होने के बाद सुबह 7 बजे तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सर्द हवाओं का भी असर दिखा। छिटपुट बादल भी दिखे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है।

सर्द हवाओं के चलने से ठंड में इजाफा हुआ है। सूरज के अस्त होने के बाद जहां तापमान गिर जा रहा है, वहीं सुबह होते ही पारा चढ़ जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह 7:00 बजे तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्की हवा पूर्वी गति से चली। आर्द्रता 89 फीसद रही। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह 8:00 बजे 17 सेल्सियस डिग्री पर पहुंच गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि 10:00 बजे तक पारा 22 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है।

इसी तरह  11:00 बजे 24 डिग्री सेल्सियस, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके सापेक्ष आर्द्रता 63 रहेगी। 12:00 बजे 25 डिग्री सेल्सियस व 3:00 तक 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। इसके साथ ही 4:00 बजे सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू हो जाएगा। जो रात 12:00 बजे तक 15-16  डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। बताया कि यह स्थिति एक-दो दिन तक बनी रहेगी। इसके साथ ही कोहरे में भी वृद्धि होगी।

chat bot
आपका साथी