आजमगढ़ में गांवों से खिसकने लगा सरयू का पानी, अब जर्जर सड़क की दुश्वारियां

सरयू नदी का प्रवाह लगातार सिमट रहा है। मंगलवार से नदी के जलस्तर में आ रही कमी गुरुवार को भी बदस्तूर रही। 24 घंटे के अंदर तीन सेंटीमीटर पानी घट गया। कई जगहों पर कटान धीमी गति से होने लगी है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:33 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:33 AM (IST)
आजमगढ़ में गांवों से खिसकने लगा सरयू का पानी, अब जर्जर सड़क की दुश्वारियां
अभनपट्टी, रोशन गंज, मानिकपुर, देवारा खास राजा सहित आधा दर्जन गांव की संपर्क मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

आजमगढ़, जागरण संवाददाता। सरयू नदी का प्रवाह लगातार सिमट रहा है। मंगलवार से नदी के जलस्तर में आ रही कमी गुरुवार को भी बदस्तूर रही। 24 घंटे के अंदर तीन सेंटीमीटर पानी घट गया। कई जगहों पर कटान धीमी गति से होने लगी है। बाढ़ के पानी से अभनपट्टी, रोशन गंज, मानिकपुर, देवारा खास राजा सहित आधा दर्जन गांव की संपर्क मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।

सबसे ज्यादा दिक्कत प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को हो रही है। देवारा क्षेत्र के 10 विद्यालयों में पठन-पाठन को नियमित करने के लिए विभाग द्वारा स्कूल खोल दिया गया है। अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। बच्चों को भी स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नतीजन दर्जनों गांव के छात्र नाव के सहारे ही स्कूल पहुंच रहे हैं। पिछले तीन दिनों से सरयू नदी का प्रवाह धीरे धीरे सिमट रहा है। कई गांव से में जमा पानी भी उतरने लगा है। बावजूद इसके लोगों के समक्ष कई तरह की परेशानियां खड़ी हो गई हैं। पशुओं के चारे की सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।

वायरल फीवर की समस्या से लोग परेशान हैं। उनके इलाज की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। पिछले सप्ताह पहाड़ों पर हुई बारिश का पानी कतरैनिया नाले से नदी में छोड़ दिए जाने से नदी में उफान आने से वासुकापूरा,अचल नगर, बगहवा, साधु का पूरा,अभनपट्टी शाहडीह, बुधनपट्टी,देवारा खास राजा, रोशन गंज और मानिकपुर सहित कई गांव में बाढ़ का पानी जमा हो गया था।

नदी के सिमटने के साथ ही इन गांव का पानी खिसक रहा है। इन गांव के संपर्क मार्ग जगह जगह से टूट गए हैं। नतीजन आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। देवारा खास राजा के राम सिंगार यादव,रामशरण, रामबचन और भुवन प्रसाद ने कहा कि इन मार्गो की मरम्मत होना जरूरी है, ताकि आवागमन शुरू हो सके। अब नदी धीरे-धीरे घट जाएगी और नाव नहीं चल पाएगी। जिससे समस्या और विकराल रूप ले लेगी। पानी घटने के बाद भी गागेपुर मठिया रिंग बांध परसिया और बगहवा में कटान का खतरा बना हुआ है।

तीन दिनों से लगातार घट रहा जलस्तर : गुरुवार को बदरहुआ नाले पर नदी का जलस्तर 71. 34 मीटर था, जो गुरुवार को तीन सेंटीमीटर घटकर 71.31 पर पहुंच गया। डिघिया नाले पर जलस्तर मंगलवार को 70.76 मीटर था, बुधवार को यह 70.61 पर पहुंच गया। गुरुवार को नदी का जलस्तर 70.58 पर दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी