मऊ में सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे दो किशोरों को वाहन ने कुचला, एक की मौत

गढ़वा मोड़ के पास सेना भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे दो किशोरों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस दौरान हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल में दूसरे को भर्ती कराया गया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:56 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 12:23 PM (IST)
मऊ में सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे दो किशोरों को वाहन ने कुचला, एक की मौत
गढ़वा मोड़ के पास सेना भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।

मऊ, जेएनएन। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा मोड़ के पास सेना मेंं भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे दो किशोरों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस दौरान हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल में दूसरे को भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।

हलधरपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा मोड़ के पास गुरुवार की सुबह सेना में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे किशोर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आनन-फानन में सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने किशोर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए किशोर का शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। आनंद (14) वर्ष प्रतिदिन की भारतीय सुभाष सेना में भर्ती की तैयारी के लिए और मैं दौड़ लगा रहा था। अभी वह अपने गांव गढ़वा से निकलकर मऊ बलिया राजमार्ग पर पहुंचा था कि अचानक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दी।

किशोर को टक्कर मारने के बाद वाहन वहां से फरार हो गया। वहीं कुछ लोगों ने घटना की सूचना किशोर के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने किशोर को आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए या शिकायत दर्ज कराएं उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। इस बाबत जब हलधलपुर थाना प्रभारी निहार नंदन से बताया कि किशोर की मौत की सूचना मिली है। जबकि अभी तक मृतक के परिजनों के तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी