Varanasi Panchayat Election Results : सेवापुरी ब्लाक के ओदरहां ग्राम सभा के प्रधान का परिणाम घोषित, वरुण हुए विजयी

सेवापुरी ब्लाक के ग्राम सभा ओदरहां के ग्राम प्रधान का परिणाम घोषित कर् दिया गया है। 311 वोट पाकर वरुण विजयी रहे। ग्राम प्रधान की मौत के बाद यहां का सामान्य चुनाव स्थगित किया गया था। सेवापुरी ब्लाक पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 12:09 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 01:25 PM (IST)
Varanasi Panchayat Election Results : सेवापुरी ब्लाक के ओदरहां ग्राम सभा के प्रधान का परिणाम घोषित, वरुण हुए विजयी
सेवापुरी ब्लाक पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई।

वाराणसी, जेएनएन। सेवापुरी ब्लाक के ग्राम सभा ओदरहां के ग्राम प्रधान का परिणाम घोषित कर् दिया गया है। 311 वोट पाकर वरुण विजयी रहे। ग्राम प्रधान की मौत के बाद यहां का सामान्य चुनाव स्थगित  किया गया था।

सेवापुरी ब्लाक पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। 11 बजे तक परिणाम घोषित कर दिया गया।  आरओ ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले पांच प्रत्याशियों में पारस को आठ, राधिका को दो, श्याम धनी को 241 व् सौर्य प्रताप को 173 वोट मिले। सर्वाधिक 311 वोट पाकर वरुण विजयी रहे। कुल 739 मत में से चार मतपत्र निरस्त कर दिए गए।

भारी सुरक्षाके बीच निर्वाचन अधिकारीके मौजूदगीमें मतगणना सकुशल सम्पन्न

सेवापुरी। ग्राम पंचायतओदरहा के ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी रही शीला देवी की पचायत चुनाव के एक दिन पूर्व निधन के बाद प्रधान पद का चुनाव निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर चुनाव निरस्त कर दिया गया था। वहीा पुनः 9 मई को प्रधान पद का चुनाव कराया गया। जिसकी मतगणना भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्वाचन अधिकारी के मौजूदगी में सुबह 8 बजे से शुरू किया गया। जहां मतगणना के लिए एक टेबल बनाया गया है। जिस पर ए आरओ समेत 6 कर्मचारी लगाए गए थे। वहीं कुल 990 वोटों में 739 वोट पड़ा था। जिसकी गिनती सभी प्रत्याशियों के अभिकर्ता के निगरानी में मतगणना किया गया। जहां ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी वरुण चौरसिया को  311 मत मिला उनके प्रतिद्वंदी रहे श्यामधनी राम 241 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहेा वहीं ओदरहा गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान रहे राजनाथ के पुत्र शौर्य प्रताप 173 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं जितने के बाद समर्थकों ने जीते हुए प्रत्यासी को माला पहनाकर कर बधाई दी।

chat bot
आपका साथी