नगर निगम की बैठक में गृहकर वसूली की तय हुई रुपरेखा, बढ़ा हुआ गृहकर 2020 से वसूला जाएगा

नगर निगम वाराणसी की बैठक शुक्रवार को भी हंगामे के बीच शुरू हुई। नगर निगम की ओर से पुनरीक्षित बजट की बैठक मे गृहकर पर चर्चा शुरू हुई तो पार्षदों ने भी अपने मत रखे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 02:43 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 04:33 PM (IST)
नगर निगम की बैठक में गृहकर वसूली की तय हुई रुपरेखा, बढ़ा हुआ गृहकर 2020 से वसूला जाएगा
नगर निगम की बैठक में गृहकर वसूली की तय हुई रुपरेखा, बढ़ा हुआ गृहकर 2020 से वसूला जाएगा

वाराणसी, जेएनएन। नगर निगम वाराणसी की बैठक शुक्रवार को भी हंगामे के बीच शुरू हुई। नगर निगम की ओर से पुनरीक्षित बजट की बैठक मे गृहकर पर चर्चा शुरू हुई तो पार्षदों ने भी अपने मत रखे। बैठक में पार्षदों की शिकायत थी कि यह वर्ष 2014 से लागू है तो अभी से क्यों लिया जा रहा है। महापौर ने विवाद की स्थिति होने पर पार्षदों की मांग पर चर्चा कराया।

इस दौरान सीताराम केशरी, राजेश यादव, सुरेश चौरसिया, प्रशांत सिंह की दलील सुनने के बाद महापौर ने अगले वर्ष से बढ़े हुए दर से गृहकर लेने के लिए कहा। वहीं दोपहर बाद से ही इस पर लंबी परिचर्चा की गई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि बढे हुए गृहकर को 2020 से वसूला जाए। वहीं मामले की परिचर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि इस मामले में विधिक राय भी ली जानी चाहिए। 

chat bot
आपका साथी