वाराणसी नगर निगम कार्यकारणी की आठवीं बैठक में गरमाया स्वकर का मुद्दा

नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को कार्यकारिणी की आठवी बैठक हुई। पूरी बैठक में स्वकर का मुद्दा गरमाया रहा। कार्यकरिणी के सदस्यों ने जनता के हित में जारी शासन के आदेश की अवहेलना का आरोप अधिकारियो पर लगाया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 03:52 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 03:52 PM (IST)
वाराणसी नगर निगम कार्यकारणी की आठवीं बैठक में गरमाया स्वकर का मुद्दा
नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को कार्यकारिणी की आठवी बैठक हुई।

वाराणसी, जेएनएन। नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को कार्यकारिणी की आठवी बैठक हुई। पूरी बैठक में स्वकर का मुद्दा गरमाया रहा। कार्यकरिणी के सदस्यों ने जनता के हित में जारी शासन के आदेश की अवहेलना का आरोप अधिकारियो पर लगाया। नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में एक घंटे विलंबित बैठक में उपस्थित अपर नगर आयुक्त ने अपना पक्ष रखा। सदस्यों ने कहा कि विकास कार्यों का प्रस्ताव दो - दो वर्षों से लंबित है। जिसपर भ्रष्टाचार का दीमक लग रहा है।

विलंब से पहुंचे नगर आयुक्त गौरांग राठी ने सदस्यों को सफाई दी। कहा कि पार्षद सदस्यों के प्रस्तावों का निस्तारण किया जा रहा है। बताया कि कोरोना वायरस की दूसरी वेग के चलते काम प्रभावित हुआ था। सर्वप्रथम मेयर मृदुला जायसवाल की अनुमति मिलने के बाद बैठक की कार्यवाही शुरू हुई। हंगामे की भेंट चढ़ी पिछली बैठक के मद्देनजर नगर निगम मुख्यालय परिसर में पुलिस फोर्स लगाई गई थी। बैठक में पार्षद सुशील कुमार गुप्ता, सीताराम केसरी, शिव कुमार मौर्या, मनोज यादव, भईया लाल यादव इत्यादि सदस्य मौजूद थे।

कार्यकारिणी सदस्यों ने की नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने सोमवार की शाम ही कोरोना संक्रमण की आशंका से आरटीपीसीआर जांच कराने की बात कहते हुए बैठक में विलंब से आने की सूचना दी थी। नगर आयुक्त बैठक में देर से पहुंचे। इससे पहले ही उनके खिलाफ कार्यकारिणी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की।

...तो कैसे चले गए खिड़किया घाट का निरीक्षण करने

बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने नगर आयुक्त से सवाल किया। कहा, जब कोरोना संक्रमण की आशंका थी तो खिड़किया घाट पर निरीक्षण के लिए नगर आयुक्त कैसे पहुंचे। इन सवालों का जवाब अफसर नहीं दे सके।

chat bot
आपका साथी