स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के लिए तैयार है वाराणसी का बाजार, आॅनलाइन समारोह में तिरंगा थीम

स्वतंत्रता दिवस अब नजदीक आ चुका है इसलिए बाजार में देश के इस खास दिन को मनाने के लिए तरह तरह उपहार छाए हुए हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 01:06 AM (IST)
स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के लिए तैयार है वाराणसी का बाजार, आॅनलाइन समारोह में तिरंगा थीम
स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के लिए तैयार है वाराणसी का बाजार, आॅनलाइन समारोह में तिरंगा थीम

वाराणसी, जेएनएन। स्वतंत्रता दिवस अब नजदीक आ चुका है इसलिए बाजार में देश के इस खास दिन को मनाने के लिए तरह तरह उपहार छाए हुए हैं। ये सच कि इस बार कोरोना ने हर उत्सव, पर्व को फीका करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है मगर जनता ने भी अपने अपने तरह से इन खास पलों को मनाने की पूरी कोशिश की है। इस बार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के लिए बाजार में तिरंगा मास्क, टोपी आदि युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। खास बात ये कि ज्वेलरी भी तिरंगे रंग से बनी लड़कियों को पसंद आ रही है। वहीं तिरंगा चूड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है।

आॅनलाइन समारोह में तिरंगा थीम

कास्मेटिक व्यापारी मनीष बताते हैं तिरंगा बिंदी, चूड़ियां, ईयररिंग महिलाओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं। इसके साथ ही स्टीकर भी वे खरीद रही हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट स्मृति नंदवानी बताती हैं चेहरे पर तिरंगा रंग लिए मेकअप करवाने के भी आर्डर आए हैं। इस समय आनलाइन समारोह हो रहे हैं तो महिलाएं १५ अगस्त के लिए भी इसी तरह तैयार हो रही हैं। यही वजह है कि ऑनलाइन कार्यक्रम में वे अपने लुक के लिए बहुत ध्यान दे रही हैं और १५ अगस्त पर चूंकि क्लबों द्वारा आयोजन होते थे जो इस बार कोरोना के कारण नहीं होंगे। ऐसे में इस खास दिन को क्लबों द्वारा ऑनलाइन मनाया जा रहा है। तिरंगा थीम पर मेकअप और परिधान रखे जा रहे हैं इसीलिए उसी गर्मजोशी के साथ महिलाएं तैयारी भी कर रही हैं।फैशन डिजाइनर मंजूषा बताती हैं हम लोगों को तिरंगा रंग में रंगे परिधान विशेषतौर से साड़ी को डिजाइन करने के आर्डर मिले हैं। भले ही ऑनलाइन इस बार समारोह हो रहे हैं लेकिन महिलाएं इस पल को यादगार बनाने की तैयारी कर रही हैं।स्लोगन भी है खासस्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए बाजार में जो भी सामान हैं उसमें कहीं न कहीं कोरोना की झलक दिख जा रही है। जैसे मास्क तिरंगा रंग लिए बनाया गया है मगर इसमें तरह के स्लोगन भी लिखे हैं जिसमें शारीरिक दूरी का पालन करने, बार-बार हाथ धोने आदि का अलग अंदाज में संदेश लिखा हुआ है। वहीं प्लास्टिक व कपड़े के कैप में भी इसी तरह स्लोगन नजर आ रहे हैं। युवाओं द्वारा स्वरचित स्लोगन भी मास्क, कैप आदि पर लिखवाया जा रहा है।

टैटू पर मोदी कोरोना को हराते हुए

सिगरा स्थित दुकानदार अशोक गोगिया बताते हैं इस बार मास्क भी तिरंगे रंग का आया है जो हर आयु वर्ग के लोग ले रहे हैं। युवाओं में तिरंगा टोपी, हैट, ब्रेसलेट का क्रेज देखा जा रहा है। वहीं लड़कियां तिरंगा ईयररिंग खास पसंद कर रही हैं। १५ अगस्त के लिए अभी से लड़के लड़कियों द्वारा टैटू बनवाया जा रहा है जिसमें कुछ लोग परमानेंट तो ज्यादातर अस्थाई टैटू बनवाने का आर्डर दे रहे हैं। इसमें अस्थायी टैटू में भारत व कोरोना से जंग, प्रधानमंत्री मोदी कोरोना को हराते हुए आदि का चित्र ज्यादा पसंद किया जा रहा है। खास बात ये कि युवाओं को ऐसा टैटू पसंद आ रहा है जिसमें कोरोना को हराते हुए चित्र हो। इससे उन्हें एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

chat bot
आपका साथी