Varanasi Covid 19 News Update : हास्पिटल में भर्ती रिकार्ड 113 मरीज हुए ठीक, 14 की हुई मौत

कोरोना संक्रमण का प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्र की घनी आबादी पर पड़ने लगा है। वाराणसी में कोरेाना के चलते 14 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 543 हो गया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 01:43 AM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 06:30 AM (IST)
Varanasi Covid 19 News Update : हास्पिटल में भर्ती रिकार्ड 113 मरीज हुए ठीक, 14 की हुई मौत
वाराणसी में 5800 जांच में 1384 पाजिटिव मिले।

वाराणसी, जेएनएन। कोरोना संक्रमण का प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्र की घनी आबादी पर पड़ने लगा है। जिले में गुरुवार को कुल 5800 जांच में 1384 पाजिटिव मिले। इनमें से शहर से सटे रामनगर के 47 मरीज थे। वहीं सारनाथ, चिरईगांव में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ा। स्वास्थ्य महकमे की लिए राहत की बात ये रही कि 24 घंटे में अस्पताल में भर्ती रिकार्ड 113 मरीज ठीक हुए, तो वहीं होम आइसोलेशन के 2087 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। हालांकि मौतों का आंकड़ा भी सर्वाधिक रहा। कोरेाना के चलते 14 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 543 हो गया है।

अधिकांश मरीजों को हाेम आइसोलेशन का निर्देश देते हुए कमांड सेंटर से उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। कोविड लेवल थ्री हास्पिटल बीएचयू में नाटी इमली निवासिनी 70 वर्षीय, भेलूपुर निवासिनी 74 वर्षीय व अशोक नगर निवासिनी 60 वर्षीय महिला, मीरापुर निवासी 45 वर्षीय, गिलट बाजार निवासी 70 वर्षीय व कंदवा निवासी 22 वर्षीय पुरुष, डीडीयू में कचहरी निवासिनी 60 वर्षीय व पांडेयपुर निवासिनी 39 वर्षीय महिला एवं राजेश्वरी निवासी 63 वर्षीय पुरुष, केंद्रीय हास्पिटल बरेका में भुल्लनपुर निवासिनी 59 वर्षीय महिला, परमहंस नगर कालोनी निवासी 76 वर्षीय, खजुरी निवासी 59 वर्षीय, नेवादा सुंदरपुर निवासी 76 वर्षीय एवं भिखारीपुर निवासी 75 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 543 हो गया है। जिले में अब तक 63726 पाजिटिव केस मिले हैं, जिनमें से 46485 स्वस्थ भी हो चुके हैं। वर्तमान में 16698 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। उधर, लैबाें में 4254 सैंपल पेंडिंग है, जिनके परिणाम का इंतजार है।

फुटबाल खिलाड़ी का कोरोना से निधन

बरेकाकर्मी व फुटबाल खिलाड़ी लालजी प्रसाद का गुरुवार को कोरोना के चलते निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बरेका सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर यहां के डाक्टरों ने उन्हें बीएचयू कोविड लेवल थ्री हास्पिटल में रेफर किया। मगर बीएचयू पहुंचने से पहले रास्तें में ही उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर सुनते ही बरेका कर्मियों व परिचितों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र व पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

इस माह ऐसी रही कोरोना की रफ्तार

अप्रैल परिणाम पाजिटव दर

28 6404 1869 29.18

27 5532 1691 30.56

26 6082 1856 30.51

25 5819 1967 33.80

24 6927 2168 31.29

23 7074 2420 34.20

22 5257 1597 30.37

21 6619 2264 34.20

20 6332 1887 31.28

19 6312 2320 36.75

18 6394 1597 24.97

17 6318 2272 35.96

16 5598 2002 35.76

15 6874 2484 36.13

14 6617 1484 22.42

13 6486 1376 21.21

12 6120 1347 22.01

11 7800 1520 19.48

10 6557 1176 17.93

9 5304 929 17.51

8 4805 743 15.46

7 4499 519 11.53

6 4229 696 16.45

5 4637 432 09.31

4 4000 394 09.85

3 4098 237 05.78

2 4710 223 04.73

1 4021 196 04.87

आज 70 केंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे

जिले के 70 सरकारी व निजी केंद्रों पर गुरुवार को 94 टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर 7420 लाभार्थियों को प्रतिरक्षित किया गया। इनमें 3769 लाभार्थियों को प्रथम व 3651 को दूसरी डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीएस राय ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के 637 वरिष्ठ नागरिकों को पहली व 1237 को दूसरी डोज का टीका लगा। वहीं 45 से 59 वर्ष तक के 3254 लाभार्थियों को पहली एवं 2129 को दूसरी डोज का टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। बताया शुक्रवार, 30 अप्रैल को भी जनपद के 70 केंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी