Varanasi Coronavirus Cases Update : नए संक्रमितों से करीब साढ़े चार गुना अधिक मरीज हुए स्वस्थ

वाराणसी में 28 मार्च के बाद पहली बार संक्रमण दर सबसे कम दर्ज की गई। 28 मार्च को जहां संक्रमण की दर 1.39 फीसद थी वहीं सोमवार को यह 2.68 फीसद थी। अधिकांश नए मरीजों को हाेम आइसोलेशन का निर्देश देते हुए कमांड सेंटर से निगरानी की जा रही है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 08:10 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 08:10 AM (IST)
Varanasi Coronavirus Cases Update : नए संक्रमितों से करीब साढ़े चार गुना अधिक मरीज हुए स्वस्थ
वाराणसी में 28 मार्च के बाद पहली बार संक्रमण दर सबसे कम दर्ज की गई।

वाराणसी, जेएनएन। जिले में 28 मार्च के बाद पहली बार संक्रमण दर सबसे कम दर्ज की गई। 28 मार्च को जहां संक्रमण की दर 1.39 फीसद थी, वहीं सोमवार को यह 2.68 फीसद थी। वहीं बीते 24 घंटे में इलाज के दौरान पांच मरीजों ने दम तोड़ दिया। बीएचयू व मंडलीय हास्पिटल की लैब से मिले 8912 सैंपलों के परिणाम में 239 पाजिटिव रहे। वहीं 1032 मरीज स्वस्थ हुए। अधिकांश नए मरीजों को हाेम आइसोलेशन का निर्देश देते हुए कमांड सेंटर से उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

ट्रामा सेंटर-बीएचयू में गांधी नगर नरिया निवासिनी 49 वर्षीय, बीएचयू हास्पिटल में सिगरा निवासिनी 55 वर्षीय एवं ईएसआइसी हास्पिटल में गोसाईपुर निवासिनी 65 वर्षीय महिला, हेरिटेज मेडिकल कालेज में निराला नगर निवासी 42 वर्षीय एवं पंडित राजन मिश्र अस्थाई कोविड हास्पिटल में काजी सराय हरहुआ निवासी 75 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 698 हो गया है। वहीं होम आइसोलेशन के 923 एवं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 109 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया गया। जिले में अब तक 79317 पाजिटिव केस मिले हैं, जिनमें से 72702 स्वस्थ भी हो चुके हैं। वर्तमान में केवल 5917 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। उधर, लैबाें में 10200 सैंपल पेंडिंग है, जिनके परिणाम का इंतजार है।

ऐसी रही कोरोना की रफ्तार

दिनांक परिणाम पाजिटव दर

मई

17 8912 239 02.68

16 9185 422 04.59

15 8468 426 05.03

14 7512 503 06.69

13 10089 783 07.76

12 10396 583 05.60

11 10561 722 06.83

10 8087 745 09.21

09 9087 851 09.36

08 9226 942 10.21

07 7364 624 08.47

06 10667 876 08.21

05 8256 806 09.76

04 8483 1328 15.65

03 5358 992 18.51

02 7232 1294 17.89

01 9619 1765 18.35

अप्रैल

30 7136 1690 23.68

29 5800 1384 23.86

28 6404 1869 29.18

27 5532 1691 30.56

26 6082 1856 30.51

25 5819 1967 33.80

24 6927 2168 31.29

23 7074 2420 34.20

22 5257 1597 30.37

21 6619 2264 34.20

20 6332 1887 31.28

19 6312 2320 36.75

18 6394 1597 24.97

17 6318 2272 35.96

16 5598 2002 35.76

15 6874 2484 36.13

14 6617 1484 22.42

13 6486 1376 21.21

12 6120 1347 22.01

11 7800 1520 19.48

10 6557 1176 17.93

9 5304 929 17.51

8 4805 743 15.46

7 4499 519 11.53

6 4229 696 16.45

5 4637 432 09.31

4 4000 394 09.85

3 4098 237 05.78

2 4710 223 04.73

1 4021 196 04.87

रेडक्रॉस रैपिड रिस्पांस टीम बांट रही मेडिसिन किट 

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की पहल पर रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में कोविड मरीजों के घर और जहां भी कोविड लक्षणयुक्त व्यक्ति मिल रहे हैं, उन्हें कोरोना से बचाव के लिए ‘कोरोना मेडिसिन किट’ उपलब्ध कराई जा रही है। पिछले सप्ताह डीएम ने आरआर टीम को रवाना किया था। अब तक एक सप्ताह में शहर के दशास्वमेध, गोदौलिया, सोनारपुरा, भेलूपुर, लंका, सामनेघाट, तुलसीपुर, रानीपुर, बड़ी गैबी, महमूरगंज, ककरमत्ता, मंडुआडीह, नई सड़क, चेतगंज, लहुराबीर, जगतगंज, तेलियाबाग, शिवपुर, गिलट बाजार में कोविड मेडिसिन किट वितरित की गई। एसीएमओ डा. संजय राय ने बताया कि सोमवार को भी 15 सदस्यीय रेडक्रॉस रैपिड रिस्पांस टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों कज्जाकपुरा, कोनिया, मैदागिन, विशेस्वरगंज, कबीरचौरा, नदेसर, रामकटोरा, गोदौलिया आदि में दवा वितरण किया। अब तक कुल 850 कोविड और कोविड लक्षणयुक्त मरीजों को कोविड मेडिसिन किट बांटी जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी