Varanasi Coronavirus Cases Update : 7364 सैंपलों की जांच में 624 पाजिटिव, चार की मौत

लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को वाराणसी में संक्रमण दर आठ फीसद के नजदीक रही। छह मई को यह 8.21 फीसद था तो वहीं सात मई को यह 8.47 फीसद दर्ज किया गया। बीएचयू व मंडलीय हास्पिटल की लैब से मिले 7364 सैंपलों के परिणाम में 624 पाजिटिव रहे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:10 AM (IST)
Varanasi Coronavirus Cases Update : 7364 सैंपलों की जांच में 624 पाजिटिव, चार की मौत
शुक्रवार को वाराणसी में संक्रमण दर आठ फीसद के नजदीक रही।

वाराणसी, जेएनएन। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को जिले में संक्रमण दर आठ फीसद के नजदीक रही। छह मई को यह 8.21 फीसद था तो वहीं सात मई को यह 8.47 फीसद दर्ज किया गया। बीएचयू व मंडलीय हास्पिटल की लैब से मिले 7364 सैंपलों के परिणाम में 624 पाजिटिव रहे। अधिकांश नए मरीजों को हाेम आइसोलेशन का निर्देश देते हुए कमांड सेंटर से उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से चार मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ जिले में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 629 हो गया है।

ओरियाना हास्पिटल में तुलसीनगर निवासी 45 वर्षीय पुरुष, सेंट्रल हास्पिटल बरेका में रोहनिया निवासिनी 59 वर्षीय महिला, एपेक्स हास्पिटल में सुंदरपुर निवासी 69 वर्षीय एवं होमी भाभा कैंसर हास्पिटल में शिवपुर निवासी 65 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं होम आइसोलेशन के 1513 एवं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 136 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव अाने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया गया। जिले में अब तक 73101 पाजिटिव केस मिले हैं, जिनमें से 60195 स्वस्थ भी हो चुके हैं। वर्तमान में 12277 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। उधर, लैबाें में 5698 सैंपल पेंडिंग है, जिनके परिणाम का इंतजार है।

ऐसी रही कोरोना की रफ्तार

दिनांक परिणाम पाजिटव दर

मई

07 7364 624 08.47

06 10667 876 08.21

05 8256 806 09.76

04 8483 1328 15.65

03 5358 992 18.51

02 7232 1294 17.89

01 9619 1765 18.35

अप्रैल

30 7136 1690 23.68

29 5800 1384 23.86

28 6404 1869 29.18

27 5532 1691 30.56

26 6082 1856 30.51

25 5819 1967 33.80

24 6927 2168 31.29

23 7074 2420 34.20

22 5257 1597 30.37

21 6619 2264 34.20

20 6332 1887 31.28

19 6312 2320 36.75

18 6394 1597 24.97

17 6318 2272 35.96

16 5598 2002 35.76

15 6874 2484 36.13

14 6617 1484 22.42

13 6486 1376 21.21

12 6120 1347 22.01

11 7800 1520 19.48

10 6557 1176 17.93

9 5304 929 17.51

8 4805 743 15.46

7 4499 519 11.53

6 4229 696 16.45

5 4637 432 09.31

4 4000 394 09.85

3 4098 237 05.78

2 4710 223 04.73

1 4021 196 04.87

chat bot
आपका साथी