वैक्सीन बर्बादी पर बनारस के सीएमओ ने 18 निजी हॉस्पिटल को थमाई नोटिस, सात गुना बढ़े सक्रिय मरीज

विगत दिनों स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने वैक्सीन की बर्बादी पर चिंता व्यक्त की थी। वाराणसी के सीएमओ डा. वीबी सिंह ने 28 मार्च को वैक्सीन की अधिक डोज बर्बाद करने वाले 18 निजी हॉस्पिटल को नोटिस दी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 02:10 PM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 02:10 PM (IST)
वैक्सीन बर्बादी पर बनारस के सीएमओ ने 18 निजी हॉस्पिटल को थमाई नोटिस,  सात गुना बढ़े सक्रिय मरीज
डोज बर्बाद करने वाले 18 निजी हॉस्पिटल को नोटिस दी।

वाराणसी, जेएनएन। विगत दिनों स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने वैक्सीन की बर्बादी पर चिंता व्यक्त की थी। निजी अस्पतालों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाई का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में सीएमओ डा. वीबी सिंह ने 28 मार्च को वैक्सीन की अधिक डोज बर्बाद करने वाले 18 निजी हॉस्पिटल को नोटिस दी। आठ ऐसे भी अस्पताल थे, जो स्टोर से वैक्सीन तो ले गए लेकिन पोर्टल पर न तो वैक्सीन का डाटा और न ही लाभर्थियों का विवरण दर्ज किया। इन अस्पतालों को भी सीएमओ ने नोटिस दी है। शासन के मंशानुरूप स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। अब एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। इससे पहले 45 वर्ष से अधिक उम्र के केवल गंभीर रूप से बीमारों को प्रतिरक्षित किया जा रहा था।

बनारस में 18 दिन में सात गुना बढ़े सक्रिय मरीज, गहराता जा रहा खतरा

दिसंबर के बाद 28 मार्च को एक ही दिन में सबसे अधिक 62 नए पाजिटिव मिले। जिले में 10 मार्च को जहां सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या महज 50 थी, वहीं 18 दिन बाद यह आंकड़ा तकरीबन सात गुना बढ़कर 348 हो गया है। अब तक कुल 766397 सैंपलों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 743918 निगेटिव व 22479 पाजिटिव रहे। जिले में वर्तमान में 95 हाटस्पाट हैं, वहीं 2600 आरेंज से ग्रीन जोन में आ चुके हैं।

सप्ताह में कोरोना संक्रमण :

मार्च   परिणाम  पाजिटिव

28     4452       62

27      3928      49

26      3593      30

25      3686      53

24      4803      37

23      4667      27

22      3802      30

chat bot
आपका साथी