Varanasi City Weather Update : एक ही दिन में सात डिग्री बढ़ा पारा, मौसम के साथ हवा का रूख भी बदला

लगातार तीन दिनों से हल्की या तेज बारिश के बाद रविवार से मौसम में सुधार शुरू हो गया है। कई दिनों बाद आसमान में धूप खिली। इसके कारण एक ही दिन में अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। हालांकि रात को अभी भी सिहरन बरकार है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 09:31 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 09:31 PM (IST)
Varanasi City Weather Update : एक ही दिन में सात डिग्री बढ़ा पारा, मौसम के साथ हवा का रूख भी बदला
लगातार तीन दिनों से हल्की या तेज बारिश के बाद रविवार से मौसम में सुधार शुरू हो गया है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लगातार तीन दिनों से हल्की या तेज बारिश के बाद रविवार से मौसम में सुधार शुरू हो गया है। कई दिनों बाद आसमान में धूप खिली। इसके कारण एक ही दिन में अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। हालांकि रात को अभी भी सिहरन बरकार है।

पश्चिम बंगाल में डिपरेशन (चक्रवात के पहले की स्थिति) के कारण गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया था। उस दिन भी कहीं बूंदाबांदी तो देर शाम बारिश भी हुई। इसके अगले दिन शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए गए और बूंदा-बांदी शुरू हो गई। पूरे दिन व रात बारिश हुई। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 48.4 मिमी दर्ज की गई। यही वह है कि अधिकतम पारा घटकर 27.8 व न्यूनतम पारा 21.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। इसके कारण ठंडक भी शुरू हो गई थी। इसके कारण पंखा भी बंद करना पड़ गया था। दिन में भी बाइक पर चलने वाले को ठंडक का अहसास हो रहा था। हालांकि रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल गायब थे। हालांकि दिन में बादलों की आवाजाही जारी रही।

प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय बताते हैं कि सोमवार से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। बताया कि पहले पुरवा हवा चल रही थी, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसी की वजह से तीन दिन बारिश हुई। अब पछुवा हवा चलने लगी है। ऐसे में अब तेज धूप होगी। कारण कि बारिश के कारण आसमान से अब धूल या कण धरती पर नहीं आ रहे हैं।

कुछ यूं बढ़ा पारा

तिथि अधिकतम न्यूनतम

03 अक्टूबर 34.0 21.4

02 अक्टूबर 27.8 21.4

01 अक्टूबर 29.0 22.4

30 सितंबर 33.6 22.7

29 सितंबर 34.6 23.2

28 सितंबर 35.0 23.4

27 सितंबर 35.2 24.3

chat bot
आपका साथी