Varanasi City Weather Update : पूर्वांचल में तापमान ने दी दुश्‍वारी, सामान्‍य से अधिक चल रहा पारा

मौसम का रुख पखवारे भर से तल्‍ख बना हुआ है। वातावरण में गर्मी का यह बढ़ा हुआ स्‍तर फसलों के साथ ही इंसानी सेहत के लिए भी चिंता देने वाला है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पछुआ हवाओं में कमी आने की वजह से वातावरण में यह बदलाव हुआ है।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:55 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:59 AM (IST)
Varanasi City Weather Update : पूर्वांचल में तापमान ने दी दुश्‍वारी, सामान्‍य से अधिक चल रहा पारा
पूर्वांचल में मौसम का रुख पखवारे भर से तल्‍ख बना हुआ है।

वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में मौसम का रुख पखवारे भर से तल्‍ख बना हुआ है। वातावरण में गर्मी का यह बढ़ा हुआ स्‍तर फसलों के साथ ही इंसानी सेहत के लिए भी चिंता देने वाला है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पछुआ हवाओं में कमी आने की वजह से वातावरण में यह बदलाव हुआ है। बारिश होने के बाद ही मौसमी बदलाव की उम्‍मीद की जा सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ का कोई असर हुआ तो वातावरण में बदलाव का दौर आ सकता है। दिन में हवाएं भी शुष्‍क चल रही हैं मानो सर्दी के बाद गुलाबी ठंड नहीं बल्कि सीधे गर्मी का मौसम का चुका हो। 

रविवार की सुबह आसमान साफ रहा और सुबह ठंडी हवाओं का दौर चला, दिन चढ़ने के बाद वातावरण का रुख बदल गया और धूप खिलते ही लोगों के शरीर से गर्म कपड़े उतर गए। वातावरण में बदलाव का रुख ऐसा है कि पारा सामान्‍य से चार से छह डिग्री तक अधिक चल रहा है। दिन में धूप होने के बाद लू के थपेड़ों सरीखा अहसास होने लगा है। तापमान में अधिकता की वजह से दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। 

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से छह डिग्री अधिक रहा, न्‍यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से चार डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 36 फीसद और न्‍यूनतम 31 फीसद दर्ज किया गया। तापमान पूर्वांचल में सामान्‍य से चार से छह डिग्री तक अधिक हो चला है। इसकी वजह से वातावरण में गर्मी के साथ ही शुष्‍की का भी असर नजर आने लगा है। वातावरण से नमी पूरी तरह नदारद है और धूप में हवा भी शुष्‍क चलने से लोगों को गर्मी के आने का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल में आसमान साफ है, बादलों की कहीं कोई सक्रियता न होने से वातावरण पूरी तरह शुष्‍क बना हुआ है। 

chat bot
आपका साथी