Varanasi City Weather Update : सूरज का ताप दे रहा आंच, दोपहर में अंधड़ का दौड़ शुरू

मौसम का रुख बदलाव की ओर होने के साथ ही अब तापमान भी लंबे समय बाद सामान्‍य हो चला है। वातावरण का पर्याप्‍त साथ मिलने की वजह से पारा भी सप्‍ताह भर से औसत के आसपास ही बना है और गर्मी भी सामान्‍य स्‍तर पर ही है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 08:15 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 08:15 AM (IST)
Varanasi City Weather Update : सूरज का ताप दे रहा आंच, दोपहर में अंधड़ का दौड़ शुरू
मौसम का रुख बदलाव की ओर होने के साथ ही अब तापमान भी लंबे समय बाद सामान्‍य हो चला है।

वाराणसी, जेएनएन। मौसम का रुख बदलाव की ओर होने के साथ ही अब तापमान भी लंबे समय बाद सामान्‍य हो चला है। वातावरण का पर्याप्‍त साथ मिलने की वजह से पारा भी सप्‍ताह भर से औसत के आसपास ही बना है और गर्मी भी सामान्‍य स्‍तर पर ही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का रुख भले ही गर्मी की ओर हो लेकिन वातावरण में अब भी राहत की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के बाद बादलों की मामूली सक्रियता का अंदेशा जाहिर किया है। इसके बाद वातावरण में गर्मी का अप्रैल के मध्‍य के बाद ही असर देखने को मिलेगा। इसके बाद गर्मी का प्रकोप लगातार दो माह तक जून के मध्‍य तक मानसून के आगमन पर नजर आता रहेगा। इसके बाद गर्मी का प्रकोप थमने लगेगा। 

रविवार की सुबह वातावरण में ठंडी हवाओं का असर काबिज रहा, दिन चढ़ने के साथ ही वातावारण में सूरज के ताप का असर फैला और ठंड का असर आठ बजे के बाद गुम हो गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान अब सामान्‍य हो चला है इसकी वजह से वातावरण में ठंडी हवाओं का असर भी कम हो गया है। दोपहर में हवाओं का असर अंधड़ के रूप में दिखने लगा है। जबकि सुबह 11 बजे के बाद से शाम पांच बजे तक गर्मी का असर भी लोगों को पर्याप्‍त महसूूस होने लगा है।    

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा, न्‍यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से दो डिग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 34 फीसद और न्‍यूनतम 21 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल में आसमान साफ है, जब‍कि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का एक असर इस समय पास कर रहा है। हवाओं का रुख पछुआ हुआ तो इसका कुछ असर पूर्वांचल तक भी आ सकता है। हालांकि, पर्याप्‍त नमी के अभाव में अभी यह मुश्किल ही लग रहा है। जबकि इसके गुजरने के बाद तापमान में कुछ कमी आ सकती है।  

chat bot
आपका साथी