Varanasi City Weather Update : जाते-जाते बरसा सितंबर, अक्टूबर का भी बारिश से आगाज, जानिए कैसा रहेगा मौसम मिजाज

जाते-जाते पर सितंबर माह में मौसम ने बदलाव ला दिया। अंतिम दिन मौसम के बदले मिजाज के कारण तापमान में गिरावट हो गई। पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों डिपरेशन का असर पूर्वांचल में भी शुरू हो गया है। गुरुवार को अचानक ही मौसम में बदलाव हो गया

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 10:25 AM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 10:25 AM (IST)
Varanasi City Weather Update : जाते-जाते बरसा सितंबर, अक्टूबर का भी बारिश से आगाज, जानिए कैसा रहेगा मौसम मिजाज
अगले दो दिन एक और दो अक्टूबर को काशी सहित पूर्वांचल में बारिश हो सकती है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जाते-जाते पर सितंबर माह में मौसम ने बदलाव ला दिया। अंतिम दिन मौसम के बदले मिजाज के कारण तापमान में गिरावट हो गई। पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों डिपरेशन का असर पूर्वांचल में भी शुरू हो गया है। गुरुवार को अचानक ही मौसम में बदलाव हो गया। सुबह से ही धूप व बादलों का खेल शुरू हो गया। दोपहर में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो दिन एक और दो अक्टूबर को काशी सहित पूर्वांचल में बारिश हो सकती है।

प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि बुधवार को पश्चिम बंगाल डिपरेशन की स्थिति बन गई थी। इसे मानसून से थोड़ी कम स्थिति कही जाती है। हालांकि गुरुवार को डिपरेशन लो प्रेशर में बदल गया था। इसके कारण आसमान में काले बादल छा रहे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है। कारण की बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। वहीं बादल व बूंदाबांदी के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस था जो घटकर 33.6 डिग्री हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23.2 डिग्री से घटकर 22.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अगर बारिश होती है तो हल्की ठंड भी शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

कुछ यूं उतरने लगा है पारा

तिथि           अधिकतम    न्यूनतम

30 सितंबर    33.6         22.7

29 सितंबर    34.6         23.2

28 सितंबर    35.0         23.4

27 सितंबर    35.2         24.3

पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला है और दो दिनों से बादल भी हैं और उमस के साथ मौसम का रुख चुनौती भी दे रहा है। सर्द गर्म का संक्रमण काल का मौसम बीमारियां भी दे रहा है। माना जा रहा है कि अब पखवारे भर तक मौसमी संक्रमण काल का यह दौर और भी बना रहेगा। इसके बाद मौसम का रुख बदल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक बादलों की सक्रियता का दौर पूर्वांचल में रहेगा और इसके बाद मौसम का रुख बदल जाएगा।

chat bot
आपका साथी