Varanasi City Weather Update : बादलों की आवाजाही के बीच गलन से राहत, कोहरे का भी असर बरकरार

वातारण में ठंड का असर होने के बीच आसमान में बादलों की आवजाही की वजह से तापमान में मामूली इजाफा भी शुक्रवार को दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का अमूमन यही रुख रहेगा।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:18 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:18 AM (IST)
Varanasi City Weather Update : बादलों की आवाजाही के बीच गलन से राहत, कोहरे का भी असर बरकरार
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का अमूमन यही रुख रहेगा।

वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में मौसम का रुख दोबारा बदल गया है, आसमान में बादल हैं तो दूसरी ओर कोहरे का भी दौर है। मौसम का रुख बदलने के साथ ही वातावरण में ठंड भी घुली हुई है। वातारण में ठंड का असर होने के बीच आसमान में बादलों की आवजाही की वजह से तापमान में मामूली इजाफा भी शुक्रवार को दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का अमूमन यही रुख रहेगा। हालांकि, सोमवार के बाद से मौसम का रुख दोबारा बदलेगा। 

मौसम शुक्रवार को पूरी तरह बदला रहा और सुबह कोहरे के साथ ही आसमान में बादलों की सक्रियता की वजह से धूप पर भी बादलों का साया छाया रहा। आसमान में मामूली धूप होने के बाद दोपहर तक के लिए बादलों ने वातावरण को कैद कर लिया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो तीन दिन मौसम का यही रुख रहेगा और इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर आने के बाद वातावरण का रुख दोबारा बदलेगा। वातारण से पर्याप्‍त नमी मिली तो बूंदाबांदी का भी दौर हो सकता है। 

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से सात डिग्री कम रहा, अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो सामान्‍य से एक डिग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 92 फीसद और न्‍यूनतम 88 फीसद दर्ज की गई। मौसम का रुख दरअसल अरब सागर से उठे बादल की वजह से हुआ है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार लोकल नमी का स्‍तर बढ़ने पर ही बूंदाबांदी संभव है। जबकि वातावरण में गलन का दौर अगले सप्‍‍‍‍ताह भी जारी रहेगा। 

chat bot
आपका साथी