Varanasi City Weather Update : लगातार तीसरे दिन भी चली 30 से 35 किमी तक रफ्तार में हवा, झमाझम बारिश

Varanasi City Weather Update ओडिसा के समुद्री तट पर हुई हलचल के कारण काशी सहित पूरा पूर्वांचल हिल गया। लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी तेज हवा चलती रही। बुधवार को हवा की गति 30-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 06:05 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 06:05 PM (IST)
Varanasi City Weather Update : लगातार तीसरे दिन भी चली 30 से 35 किमी तक रफ्तार में हवा, झमाझम बारिश
ओडिसा में हलचल से हिला पूर्वांचल, तेज हवा संग झमाझम बारिश

जागरण संवाददाता, वाराणसी। Varanasi City Weather Update : ओडिसा के समुद्री तट पर हुई हलचल के कारण काशी सहित पूरा पूर्वांचल हिल गया। लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी तेज हवा चलती रही। पूरे दिन हल्की या तेज बारिश भी होती रही। इसके कारण बाहर में ठंडक का भी लोगों को अहसास होने लगा था। यह स्थिति अभी एक दिन और ऐसे ही रहने की संभावना है। साथ ही हवा की गति भी धीरे-धीरे कम हो जाएगी। इससे पहले मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 35-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। हालांकि बुधवार को हवा की गति 30-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पूरे दिन तेज हवा व आसमान में बादल छाने के कारण मौसम सुहाना हो गया था। ऐसी स्थिति अभी बुधवार को भी रहने की संभावना है।

मंगलवार को ओडिसा व बंगाल की खाड़ी से होते हुए नम दवा छत्तीसगढ़ पहुंची। लो प्रेशर से अधिक डिपरेशन होने के कारण तेज व नम पुरुवा हवा चल रहा है। इस स्थिति को तूफान से कम को की जाती है। नम हवा आने के कारण बारिश की भी संभावना बनी हुई है। हालांकि बुधवार से धीरे-धीरे हवा की रफ्तार कम होने लगेगी। मालूम हो कि रविवार को धूप हावी हो गई थी। इसके कारण एक ओर जहां पारा बढ़ गया था वहीं गर्मी भी बढ़ गई थी। वहीं अगले दिन सोमवार को अपराह्न करीब सवा नौ बजे काशी एवं आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई, लेकिन तुरंत बाद तेज धूप भी खिल गया। वैसे शाम को आसामान में बादल छाए गए और हवा 30-35 किमलोमीटर की रफ्तार से शुरू हो गई। रातभर तेज हवा चलती रही और बुधवार को दिन में भी यही स्थिति रही। प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय बताते हैं कि ओडिशा कुछ हलचल बढ़ गई है, जिसके कारण तेज पुरुवा हवा चल रही है। बताया कि धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है।

दिन अधिकतम न्यूनतम

मंगलवार 33.2 24.4

सोमवार 32.5 24.2

रविवार 36.4 24.0

शनिवार 35.0 24.2

शुक्रवार 35.4 25.0

गुरुवार 35.0 24.2

बुधवार 33.2 24.2

chat bot
आपका साथी