Varanasi City Weather Update : आसमान में भले ही बादल छा रहे हैं लेकिन नहीं होगी बारिश

इन दिनों वाराणसी में यही हो रहा है। मानसून विड्रा हो रहा है नमी भी पास हो रही है। इसके कारण आसमान में भले ही बादल छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। न ही इसकी कोई संभावना है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 11:10 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 11:10 AM (IST)
Varanasi City Weather Update : आसमान में भले ही बादल छा रहे हैं लेकिन नहीं होगी बारिश
आसमान में भले ही बादल छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। यह सही है कि आसमान में बादल छाते है तभी बारिश होती है। हालांकि यह कोई जरूरी नहीं है कि जब भी आसमान में बादल छाए तो बारिश ही होगी। इन दिनों वाराणसी में यही हो रहा है। मानसून विड्रा हो रहा है नमी भी पास हो रही है। इसके कारण आसमान में भले ही बादल छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। न ही इसकी कोई संभावना है। हां, अगर मौसम में ज्यादा बदलाव हुआ तो कहीं गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय बताते हैं कि विश्व में करीब 54 फीसद आसमान बादल से ढका रहता है। इसका मतलब यह नहीं की बारिश जरूर होगा। उन्होंने बताया कि यही स्थिति वाराणसी एवं आसपाल के क्षेत्रों में बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मानसून अब पूर्वांचल से लगभग वापस चला गया है। इसके कारण अब बारिश की कम ही संभावना है। हां, हवा में अगर जब नमी आएगी तो आसमान में बादल छा सकते हैं। शुक्रवार को को ऐसा हुआ भी। पूरे दिन तेज धूप व बादलों का खेल जारी रहा। यही वजह है कि करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान गिर गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।

यही वजह है कि भोर में अब सिहरन बढ़ने लगी है। इससे कारण एसी, कूलर बंद करने की नौबत आ जा रही है। इससे पहले मौसम में मामूली बदलाव होने के कारण बुधवार की सुबह आसमान में बादल छाए थे। हालांकि करीब साढ़े दस बजे के बाद फिर से आसमान साफ हो गया था। कारण कि मानसून अब समाप्ति की ओर है। बुधवार को मानसून सौराष्ट्र व पश्चिमी राजस्थान से गुजर रहा था। अब पूर्वांचल से भी गुजर ही गया है। अभी भी जमीन से 900 मीटर तक ही पछुआ हवा चल रही है। इसके कारण धूप खिलकर हो रही है।  प्रो. पांडेय बताते हैं कि फिलहाल ऐसे ही मौसम बने रहेगा। बारिश की संभावना न के बराबर ही है। हां, अगर मौसम में अधिक परिवर्तन हुआ तो पूर्वांचल के ग्रामीण हिस्सों में गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि मानसून अव यहां से वापस जा रहा है।

कुछ यूं उतरने लगा है पारा

तिथि           अधिकतम    न्यूनतम

08 अक्टूबर     31.8          23.8

07 अक्टूबर     34.8          24.0

06 अक्टूबर     34.2          23.6

05 अक्टूबर     32.8          23.8

04 अक्टूबर     34.6          21.0

03 अक्टूबर    34.0           21.4

02 अक्टूबर     27.8          21.4

01 अक्टूबर     29.0          22.4

30 सितंबर      33.6          22.7

29 सितंबर      34.6          23.2

28 सितंबर      35.0          23.4

27 सितंबर      35.2          24.3

chat bot
आपका साथी