Varanasi City Weather Update : ओडिशा में हलचल से वाराणसी में बरसा पानी, चली 30-35 किसी प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरुवा हवा

मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। कुछ दिनों से बादल व धूप के बीच चल रहे खेल ने सोमवार को दूसरा ही रंग ले लिया। सूरज के तल्ख तेवर पर बादल भारी पड़े और धूप के बीच झमाझम बरसात हुई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 10:11 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 10:11 PM (IST)
Varanasi City Weather Update : ओडिशा में हलचल से वाराणसी में बरसा पानी, चली 30-35 किसी प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरुवा हवा
सूरज के तल्ख तेवर पर बादल भारी पड़े और धूप के बीच झमाझम बरसात हुई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। कुछ दिनों से बादल व धूप के बीच चल रहे खेल ने सोमवार को दूसरा ही रंग ले लिया। सूरज के तल्ख तेवर पर बादल भारी पड़े और धूप के बीच झमाझम बरसात हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली।

प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय बताते हैं कि ओडिशा में कुछ हलचल बढ़ गई थी। साथ ही तेज पुरुवा हवा भी चल रही थी। इस कारण उधर से काफी मात्रा में नमी आ रही थी। जमीन से करीब एक किलोमीटर ऊंचाई तक लगभग 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरुवा हवा भी चल रही थी। इसके कारण बारिश हुई तो धूप के बीच भी जुगलबंदी दिखाई दी। रात में भी कुछ क्षेत्रों में पानी बरसा। इससे अधिकतम तापमान गिरकर 32.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। अभी कुछ दिनों तो ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और उमस का दौर भी थमेगा। वैसे वातावरण में नमी में कमी आ रही है। आने वाले पखवारे भर में मानसून विदायी की ओर होगा। वातावरण में सुबह मामूली ठंड घुलने लगी है। मौसम का रुख बदलने लगा है। इसकी वजह से वातावरण में मामूली ठंड का असर घुलने के साथ ही मौसम का रुख सुबह सुहावना होने लगा है। इसी के साथ ही उमस में कमी आएगी और ठंडक का असर दिन प्रतिदिन सप्‍ताह भर के बाद हावी होने लगेगा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि अब मानसून विदायी की ओर हो चला है। ऐसे में बादल कुछ ही दिनों के मेहमान हैं। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में गुलाबी ठंड में इजाफा होने के साथ ही वातावरण में बदलाव शुरू हो जाएगा।

दिन अधिकतम न्यूनतम

सोमवार 32.5 24.2

रविवार 36.4 24.0

शनिवार 35.0 24.2

शुक्रवार 35.4 25.0

गुरुवार 35.0 24.2

बुधवार 33.2 24.2

chat bot
आपका साथी