Varanasi City Weather Update : पूर्वांचल में साफ आसमान ने चढ़ते तापमान को दिखाई रोशनी

मौसम का रुख बदलाव के बाद भी पूरी तरह असर नहीं कर पा रहा है। इसके पीछे हवाओं के रुख बदलने का प्रभाव है। हवा का रुख पछुआ हालांकि अधिक नजर आ रहा है। मगर पश्चिमी विक्षोभ का असर होने के बीच बादलों की सक्रियता कम है।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 09:57 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 09:57 AM (IST)
Varanasi City Weather Update : पूर्वांचल में साफ आसमान ने चढ़ते तापमान को दिखाई रोशनी
मौसम का रुख बदलाव के बाद भी पूरी तरह असर नहीं कर पा रहा है।

वाराणसी, जेएनएन। मौसम का रुख बदलाव के बाद भी पूरी तरह असर नहीं कर पा रहा है। इसके पीछे हवाओं के रुख बदलने का प्रभाव है। हवा का रुख पछुआ हालांकि अधिक नजर आ रहा है। मगर, पश्चिमी विक्षोभ का असर होने के बीच बादलों की सक्रियता कम है। दो दिनों पूर्व बारिश के बाद अब बादलों के पीछे चलने वाली ठंडी हवाओं का जोर होने लगा है। इसका दिन में सर्वाधिक प्रभाव दिख रहा है। धूप के साथ ही ठंडी हवाओं का जोर है। 

मंगलवार की सुबह आसमान में बादलों की मामूली सक्रियता रही और दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ होता चला गया। सुबह सात बजे तक आसमान में सूरज की मौजूदगी रही और इसके बाद आसमान में सूरज की रोशनी पर्याप्‍त बिखरने के साथ धूप ने गुनगुना अहसास भी कराया। ठंडी हवाओं का सुबह जोर रहा और आसमान साफ होने से लोगों को कोहरे से भी राहत मिली। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि मौसम का यही रुख अगले दो दिनों तक बना रहेगा। इसके बाद ठंड का असर कुछ दिन और रहेगा। हालांकि, दूसरे पखवारे से तापमान में इजाफे का दौर शुरू हो जाएगा।  

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य रहा, न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री कम रहा, आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 76 फीसद और न्‍यूनतम 60 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल में मौसम साफ बना हुआ है। जबकि पहाड़ों पर बादलों की मामूली सक्रियता बनी हुई है, इसका असर पूर्वांचल तक कम ही पहुंचने की उम्‍मीद है। 

chat bot
आपका साथी