Varanasi City Weather Update : पूर्वांचल में उमस के बीच तापमान में इजाफा, बादलों की सक्रियता का संकेत

पूर्वी उत्‍तर बिहार तक मानसून की सक्रियता होने के बाद 24 घंटों तक मानसून की चाल थमी रही। अब अगले 48 घंटों में यह गति बढ़कर मानसून को आगे ले जाएगी। मानसून की रेखा उम्‍मीद है कि अब सप्‍ताह भर में उत्‍तर प्रदेश की सीमाओं तक पहुंच जाएगी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 08:23 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 08:23 AM (IST)
Varanasi City Weather Update : पूर्वांचल में उमस के बीच तापमान में इजाफा, बादलों की सक्रियता का संकेत
मानसून की रेखा उम्‍मीद है कि अब सप्‍ताह भर में उत्‍तर प्रदेश की सीमाओं तक पहुंच जाएगी।

वाराणसी, जेएनएन। पूर्वी उत्‍तर बिहार तक मानसून की सक्रियता होने के बाद 24 घंटों तक मानसून की चाल थमी रही। अब अगले 48 घंटों में यह गति बढ़कर मानसून को आगे ले जाएगी। मानसून की रेखा उम्‍मीद है कि अब सप्‍ताह भर में उत्‍तर प्रदेश की सीमाओं तक पहुंच जाएगी। इसके बाद बादलों की सक्रियता का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल के आसपास बादलों की सक्रियता बनी हुई है। जबकि बारिश की उम्‍मीद इस पूरे सप्‍ताह मौसम विभाग ने जताई है। 

मंगलवार की सुबह आसमान साफ रहा और ठंडी हवाओं का भी जोर रहा। सुबह आठ बजे सूरज पूरी तरह चमकने लगा तो वातावरण में उमस का असर घुल गया। देखते ही देखते उमस की वजह से लोग पसीना पसीना भी होने लगे। सुबह 11 बजे के बाद ही आसमान से मानो आंच की बारिश शुरू हो जा रही है। इसी वजह से तापमान भी 40 डिग्री के करीब दोबारा पहुंच जा रहा है। माना जा रहा है कि मानसून के आगमन के ठीक पूर्व यह वातावरण बादलों के अनुकूल है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पूरे सप्‍ताह भर तक बादलों की आवाजाही का रुख बना रहेगा। 

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री कम रहा, न्‍यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 57 फीसद और न्‍यूनतम 44 फीसद दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का रुख और भी तल्‍ख होगा लेकिन साथ ही लोकल हीटिंग और नमी बढ़ने पर बादल बूंदाबांदी भी कराएंगे। पूर्वांचल में प्री मानसूनी परिस्थितयां सक्रिय हैं, ऐसे में इस पूरे सप्‍ताह मौसम विभाग ने बादलों की सक्रियता का अंदेशा जाहिर किया है। इसके बाद 15 जून के बाद मानसून के आगमन के साथ ही बारिश की बूंदें लोगों को खूब राहत देंगी।  

chat bot
आपका साथी