Varanasi City Weather Update : मानसून विदायी की ओर, सुबह गुलाबी ठंड पसारने लगी पांव

Weather Forecast बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से दो डिग्री अधिक रहा। न्‍यूनतम तापमान 26.1 डिग्री से‍ल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता अधिकतम 79 फीसद और न्‍यूनतम 76 फीसद दर्ज किया गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 08:42 AM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 08:42 AM (IST)
Varanasi City Weather Update : मानसून विदायी की ओर, सुबह गुलाबी ठंड पसारने लगी पांव
पूर्वांचल में मौसम का रुख अब बदला हुआ है, वातावरण में ठंड का मामूली असर सुबह होने लगा है।

वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में मौसम का रुख अब बदला हुआ है, वातावरण में ठंड का मामूली असर सुबह होने लगा है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि अब कुहासा होने लगा है और माह भर में कोहरे का दौर भी होने लगेगा। वातावरण का रुख बदलेगा और तापमान में कमी आएगी। मौसम का रुख बदलने के बाद सुबह कोहरे का असर लोगों को राहत देगा। हालांकि, अब तापमान में कमी के साथ दिन में गर्मी का असर कम होने लगा है। माना जा रहा है कि पखवारे भर बाद मौसम का रुख बदलेगा तो बादल भी विदा होने लगेंगे। 

मंगलवार की सुबह आसमान साफ रहा और मामूली बादलों की आवाजाही का रुख बना रहा। दिन चढ़ा तो आसमान में बादल भी आए और ठंडी हवाओं का रुख सुबह नौ बजे तक बना रहा। पुरवा हवाओं का रुख बदलेगा और तापमान में कमी आने के बाद मौसम का रुख राहत देगा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि जल्‍द ही हवाओं का रुख बदलेगा और वातावरण में नमी में कमी का दौर भी माह भर में नजर आने लगेगा। वातावरण में ठंड का असर अब इतना है कि घरों में कूलर और एसी बंद होने के बाद पंखे की हवा का असर ही रह गया है। 

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से दो डिग्री अधिक रहा। न्‍यूनतम तापमान 26.1 डिग्री से‍ल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता अधिकतम 79 फीसद और न्‍यूनतम 76 फीसद दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि अब मानसून अपनी विदायी की ओर है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही तो होगी लेकिन तापमान में कमी का दौर बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं की सक्रियता की वजह से कुछ नमी का स्‍तर बढ़ा है लेेकिन बारिश के लिए पर्याप्‍त नमी का अभाव बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी