Varanasi City Weather Update : 24 घंटे में 48.4 मिमी बारिश ने कराया ठंडक का अहसास, आज से मौसम में सुधार की आस

Varanasi City Weather Update शुक्रवार सुबह साढ़े आठ से शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक 48.4 मिमी बारिश होने से अधिकतम तापमान घटकर 27.8 व न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जिससे ठंडक का अहसास होने लगा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 12:07 PM (IST)
Varanasi City Weather Update : 24 घंटे में 48.4 मिमी बारिश ने कराया ठंडक का अहसास, आज से मौसम में सुधार की आस
बादलो की आवाजाही से और बरसात के आसार नजर आ रहा है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लगातार तीन दिन से हो रही हल्की और तेज बारिश ने लोगों को ठंडक का अहसास करा दिया। तापमान में गिरावट के कारण कूलर-पंखे बंद रहे। रविवार से मौसम में सुधार की उम्मीद है। हालांकि बंगाल की खाड़ी से अधिक नमी आने से बादलों की उमड़-घुमड़ होती रही तो बारिश की फिर संभावना बन सकती है।

पश्चिम बंगाल में गत दिनों बने डिपरेशन (चक्रवात के पहले की स्थिति) का असर पूर्वांचल पर हुआ। इसके कारण गुरुवार को अचानक मौसम बदलने से कहीं बूंदाबांदी तो देर शाम तेज बारिश भी हुई। शुक्रवार सुबह से ही काले बादल छाए रहे। सूर्योदय संग बूंदाबांदी शुरू हुई। बाद में तेज बारिश हुई। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ से शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक 48.4 मिमी बारिश होने से अधिकतम तापमान घटकर 27.8 व न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जिससे ठंडक का अहसास होने लगा। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि रविवार को बेहतर स्थिति होगी। इसके बाद मौसम में सुधार होगा। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आमद भी होगी।

लगातार तीन दिनों से हल्की या तेज बारिश के बार रविवार से मौसम में सुधार शुरू हो गया है। वैसे बादलों एवं धूप का खेल अभी भी जारी रहने की संभावना बनी हुई है। वही अगर बंगाल की खाड़ी से अधिक नमी आएगी और बादलों का डेरा रहा तो बारिश की भी संभावना भी बन सकती है। वहीं अगर जब तेज धूप होनी शुरू होगी तो फिर से गर्मी भी बढ़ जाएगी। लगातार तीसरे दिन भी बारिश हुई। इसके कारण तापमान भी गिर गया है। रात को सिहरन बढ़ गई थी। लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई है। बादल व बारिश के साथ ही पारे में गिरावट होने के कारण कई बार कूलर-पंखे भी बंद करने पड़ जा रहे हैं। अबकी अक्टूबर माह का आगाज बारिश के साथ हुआ है। गुरुवार की रात से ही हल्की बारिश शुरू हो गई। दिन में काशी सहित पूरे पर्वांचल में तेज व हल्की बरसात हुई। पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहे। भगवान सूर्य के भी दर्शन नहीं हुए। इसके कारण तापमान में भारी गिरावट हुई। अधिकतम पारा तो 30 डिग्री के भी नीचे आ गया। यह स्थिति अभी एक दिन रहने की उम्मीद है। यानी शनिवार को भी बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है। कारण कि पोस्ट मानसून का समय करीब एक सप्ताह तक बढ़ गया है। वैसे सामान्य तौर पर एक जून से 30 सितंबर तक ही मानसून रहता है।

पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों डिपरेशन (चक्रवात के पहले की स्थिति) का असर पूर्वांचल में भी शुरू हो गया था। इसके कारण गुरुवार को अचानक ही मौसम में बदलाव हो गया और कही बूंदाबांदी तो देर शाम बारिश भी हुई। इसके साथ ही शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिन से अधिक रात में बारिश हुई। यानी शुक्रवार सुबह साढ़े आठ से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 48.4 मिमी दर्ज की गई। यही वह है कि अधिकतम पारा घटकर 27.8 व न्यूनतम पारा 21.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। इसके कारण ठंडक भी शुरू हो गई थी। इसके कारण पंखा भी बंद करना पड़ गया था। दिन में भी बाइक पर चलने वाले को ठंडक का अहसास हो रहा था। प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय बताते हैं कि शनिवार को बहुत कम ही बारिश हुई। रविवार को इससे भी बेहतर स्थिति रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार होगा। हालांकि आसमान में कभी-कभी बादल भी छाएंगे।

तापमान की चाल

तिथि अधिकतम न्यूनतम

02 अक्टूबर 27.8 21.4

01 अक्टूबर 29.0 22.4

30 सितंबर 33.6 22.7

29 सितंबर 34.6 23.2

28 सितंबर 35.0 23.4

27 सितंबर 35.2 24.3

chat bot
आपका साथी