Varanasi City Weather Update : मौसम का रुख बदला, अब बादलों की विदायी के बाद ठंड का दौर
Varanasi Weather Report सुबह ठंडी हवाओं का असर बना रहने से वातावरण का मिजाज ठंड की ओर महसूस हुआ। मौसम का रुख बदला हुआ होने के बीच सुबह सात बजे आसमान साफ भी हो गया। मौसम का रुख अब माह भर तक ऐसा ही बना रहेगा।
वाराणसी, इंटरनेट डेस्क। वातावरण में नमी का असर होने की वजह से पूर्वांचल में मामूली बूंदाबांदी का रुख बना रहा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और उमस में कमी आएगी। साथ ही बादलों की विदायी की वजह से दिन में धूप और रात में ओस का मौसम बना रहेगा। इसकी वजह से मिला जुला मौसम का रुख रहेगा। वातावरण में सुबह की ठंडक अब कुहासा से कोहरे में बदलने लगेगी। अंचलों में कुहासा माह भर से नजर आने लगा था जो अब सप्ताह भर में मामूली कोहरे के असर में बदल जाएगा।
सोमवार की सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही का रुख बना रहा। सुबह ठंडी हवाओं का असर बना रहने से वातावरण का मिजाज ठंड की ओर महसूस हुआ। मौसम का रुख बदला हुआ होने के बीच सुबह सात बजे आसमान साफ भी हो गया। मौसम का रुख अब माह भर तक ऐसा ही बना रहेगा। मगर, सप्ताह भर के बाद ओस और कुहासा का दौर भी स्पष्ट नजर आने लगेगा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि अब वातावरण से नमी में कमी की वजह से सुस्ती का दौर शुरू हो जाएगा।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। आर्द्रता अधिकतम 79 फीसद और न्यूनतम 68 फीसद दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार पूर्वांचल के आसमान में बादलों की मामूली सक्रियता का रुख बना हुआ है। लौटता मानसून अब अगले 24 घंटों तक ही सक्रिय रहेगा, इसके बाद बादलों की सक्रियता का दौर बंद हो जाएगा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में अब इस पूरे सप्ताह बादलों की सक्रियता काफी कम हो जाएगी। मौसम का रुख बदलाव की ओर है और अब ठंडी हवाओं का दौर भी आने वाला है।