Varanasi City Weather Update : पूर्वांचल में गुलाबी ठंड के बीच लौटता मानसून करा सकता है बारिश
सुबह आसमान में बादलों की मामूली सक्रियता के बीच ठंडी हवाओं के चलने का क्रम जारी रहा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदला तो कुहासा भी कोहरे में बदल जाएगा। मानसून ने इस सीजन में औसत के आसपास बारिश कराई है।
वाराणसी, इंटरनेट डेस्क। पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला है और दो दिनों से बादल भी हैं और उमस के साथ मौसम का रुख चुनौती भी दे रहा है। सर्द गर्म का संक्रमण काल का मौसम बीमारियां भी दे रहा है। माना जा रहा है कि अब पखवारे भर तक मौसमी संक्रमण काल का यह दौर और भी बना रहेगा। इसके बाद मौसम का रुख बदल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक बादलों की सक्रियता का दौर पूर्वांचल में रहेगा और इसके बाद मौसम का रुख बदल जाएगा। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों में लौटते मानसून के साथ ही चक्रवातीय परिस्थितियां अभी बिहार के ऊपर बनी हुई हैं। हवा का रुख पुरवा होने की वजह से यह बादल पूर्वांचल तक भी आ सकते हैं। ऐसे में अगले 24 घंटों में बादलों की सक्रियता बारिश भी करा सकती है।
गुरुवार की सुबह आसमान में बादलों की मामूली सक्रियता के बीच ठंडी हवाओं के चलने का क्रम जारी रहा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदला तो कुहासा भी कोहरे में बदल जाएगा। मानसून ने इस सीजन में औसत के आसपास बारिश कराई है। इसकी वजह से वातावरण में बेहतर बारिश का असर भी दिख रहा है। आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदला तो ठंड का असर थोड़ा और बढ़ेगा। हालांकि, मौसम में अधिक बदलाव पखवारे भर में नजर नहीं आने वाला है। इसके बाद कोहरे का दौर शुरू होगा जो अगले वर्ष मार्च के मध्य तक बना रह सकता है।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक दजर्ज किया गया, न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता अधिकतम 79 फीसद और न्यूनतम 71 फीसद दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और मौसम गुलाबी ठंड की ओर होगा। हालांकि, पूर्वांचल में गुलाबी ठंडक दस्तक दे चुकी है और वातावरण में ठंड का असर होने लगा है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा तो कुहासा कोहरे में भी बदलेगा।