Varanasi City Weather Update : पूर्वांचल में तेज हवाओं का आएगा दौर, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत
पूर्वांचल में मौसम का रुख एक बाद दोबारा बदलने की ओर है। आसमान में बादलों की मामूली आवाजाही के बीच अब सतह पर तेज हवाएं चलने का क्रम शुरू होने जा रहा है। माना जा रहा है कि यह भी प्री मानसूनी हालात है।
वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में मौसम का रुख एक बाद दोबारा बदलने की ओर है। आसमान में बादलों की मामूली आवाजाही के बीच अब सतह पर तेज हवाएं चलने का क्रम शुरू होने जा रहा है। माना जा रहा है कि यह भी प्री मानसूनी हालात है। तेज हवाओं के चलने के साथ ही आने वाले दिनों में उमस से राहत तो मिलेगी और गर्मी से भी कुछ हद तक दिन में राहत के हालात रहेंगे। हालांकि, लोकल हीटिंग या वातावरण में पर्याप्त नमी मिली तो आसमान में बादलों की सक्रियता का दौर भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद बूदांबांदी और प्री मानसूनी हालात बन जाएंगे। अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस पखवारे की समाप्ति के बाद मानसून पूर्वांचल में दस्तक दे देगा।
गुरुवार की सुबी वातावरण में ठंडी हवाएं काबिज रहींं बादलों की मामूली सक्रियता का भी दौर बना रहा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि मानसून के आने से पहले के पूरे हालात पूर्वांचल में बने हुए हैं। आने वाले दिनों में मौसम का रुख दोबारा बदलेगा और बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाओं का भी दौर शुरू होगा। मौसम का रुख बदलेगा तो आसमान में बादलों की बूंदाबांदी का शुरू क्रम लोगों को राहत भी देगा और उमस से राहत धूप निकलने तक बनी रहेगी। जबकि मानसून के आगमन के बाद मौसम का रुख सामान्य हो जाएगा।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। आर्द्रता अधिकतम 63 फीसद और न्यूनतम 56 फीसद दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों में पूर्वांचल में आसमान साफ साफ है लेकिन आस पास बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह सतह पर तेज हवाएं चलने का अंदेशा जताया है। इसकी वजह से गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।