Varanasi City Weather Update : पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला, वातावरण में घुलने लगी गुलाबी ठंड

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा। न्‍यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जबकि आर्द्रता अधिकतम 83 फीसद और न्‍यूनतम 69 फीसद दर्ज की गई।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:31 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:32 AM (IST)
Varanasi City Weather Update : पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला, वातावरण में घुलने लगी गुलाबी ठंड
गुलाबी ठंड की ओर बढ़ रहा मौसम लोगों को राहत भी देगा और मौसमी बीमारियां भी देगा।

वाराणसी, जेएनएन। मौसम का रुख अब बदलावा की ओर है, उमस से गुलाबी ठंड की ओर बढ़ रहा मौसम लोगों को राहत भी देगा और मौसमी बीमारियां भी देगा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख सामान्‍य हो जाएगा। मगर उससे पूर्व लौटता हुआ मानसून बूंदाबांदी भी करा सकता है। बूंदाबांदी की वजह से तापमान में अचानक गिरावट का दौर भी आ सकता है। अब माह भर के अंदर तापमान अधिकतम 30 और न्‍यूनतम बीस डिग्री के आसपास आ जाएगा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और गुलाबी ठंड के साथ ही कोहरा और कुहासा भी पूर्वांचल को राहत देगा। 

रविवार की सुबह आसमान साफ रहा और दिन चढ़ा तो सूरज की रोशनी भी चटख होती चली गई। मौसम का रुख बदलाव की ओर होने के साथ ही वातावरण में ठंडी हवाओं का भी जोर है। सुबह गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है तो दूसरी ओर अंचलों में सुबह कुहासा और नदी के तटवर्ती इलाकों में सुबह ओस की बूंदें अपना अहसास कराने लगी हैं। माना जा रहा है कि जल्‍द ही बादलों की विदायी होने के साथ ही वातावरण में नमी की कमी भी होने लगेगी। इसी के साथ ही ओस की बूंदों के बनने का क्रम भी शुरू हो जाएगा।  

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा। न्‍यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जबकि आर्द्रता अधिकतम 83 फीसद और न्‍यूनतम 69 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों के अनुसार पूर्वांचल के दक्षिण में बादलों की सक्रियता बनी हुई है। वहीं मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही का क्रम बना रहेगा। वातावरण में ठंड घुलने लगी है और धूप का असर होने के बाद दिन में मामूली उमस का असर भी हो रहा है।

chat bot
आपका साथी