Varanasi City Weather Update : न्‍यूनतम पारा बीस डिग्री से नीचे, रात में ओस का दौर शुरू

सोमवार की सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा और मौसम का रुख बदला हुआ नजर आया। सुबह ठंडी हवाओं का झोंका सिहरन पैदा करता रहा। अंचलों में कुहासा ठंड का अहसास कराता रहा। मौसम विभाग की ओर से इस सप्‍ताह का वातावरण सामान्‍य बने रहने की उम्‍मीद जताई गई है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:46 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:46 AM (IST)
Varanasi City Weather Update : न्‍यूनतम पारा बीस डिग्री से नीचे, रात में ओस का दौर शुरू
सुबह की ठंडक अब गुलाबी ठंड से आगे का असर दिखाने लगी है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला हुआ है और सुबह की ठंडक अब गुलाबी ठंड से आगे का असर दिखाने लगी है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि गुलाबी ठंड की शुरुआत के साथ ही ठंडक भी अब असर करने लगी है। आने वाले सप्‍ताह यानि नवंबर माह की शुरुआत से पूर्वांचल में कोहरा भी नजर आने लगेगा, अभी फ‍िलहाल कोहरा का असर मामूली ही है। इसके बाद मध्‍य नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर होने लगेगा और समूचा उत्‍तर भारत ठंड की चपेट में आ जाएगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वातावरण से नमी में भी कमी आएगी और शुष्‍क हवाएं वातावरण में काबिज होंगी।

सोमवार की सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा और मौसम का रुख बदला हुआ नजर आया। सुबह ठंडी हवाओं का झोंका सिहरन पैदा करता रहा। अंचलों में कुहासा ठंड का अहसास कराता रहा। मौसम विभाग की ओर से इस सप्‍ताह का वातावरण सामान्‍य बने रहने की उम्‍मीद जताई गई है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में कोहरा और घना होगा, साथ ही रात के तापमान में कमी के साथ ही रात को ओस का दौर भी और सघन होता चला जाएगा। 

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा। न्‍यूनतम आर्द्रता 64 फीसद और अधिकतम 83 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल का मौसम साफ बना हुआ है। उत्‍तर भारत में पूरी तरह अब आसमान साफ है जबकि पाकिस्‍तान में पश्चिमी विक्षोभ सरीखा एक झोंका पहुंचा है। इसका असर उत्‍तर भारत में हो सकता है। हालांकि, पूर्वांचल तक इसका असर आएगा इस बात में संदेश है। जबकि पहाड़ों पर बादलों की सक्रियता और बर्फबारी का असर पूर्वांचल तक आने लगा है।

chat bot
आपका साथी