Varanasi City Weather : पूर्वांचल में सुबह ठंडक से मिल रही राहत, जल्‍द ही कोहरे की आफत

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा न्‍यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य रहा। आर्द्रता अधिकतम 80 फीसद और न्‍यूनतम 56 फीसद दर्ज की गई।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:00 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:09 AM (IST)
Varanasi City Weather : पूर्वांचल में सुबह ठंडक से मिल रही राहत, जल्‍द ही कोहरे की आफत
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

वाराणसी, जागरण संवाददाता। पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला हुआ है और वातावरण पूरी तरह से ठंड की ओर हो चला है। मौसम का रुख बदलने के साथ ही वातावरण में गलन का असर भी धीरे धीरे नजर आने लगा है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में कोहरे में इजाफा होगा और गलन की वजह से लोगों को ठंड का पर्याप्‍त असर होगा। मौसम का रुख बदलने के साथ ही वातावरण में ठंड का असर अब लोगों को राहत देने लगा है। घरों में कूलर और पंखे बंद होने लगे हैं तो दूसरी ओर ठंड चादर से लेकर अब रजाई की ओर बढ़ चली है। ऐसे में वातावरण का रुख भांप कर घरों और कार्यालयों में एसी भी बंद हो चुकी है।

रविवार की सुबह आसमान साफ रहा और सुबह गलन भी महसूस हुई। ठंडी हवाओं का रुख बना रहने से सुबह लोगों को ठंड की दस्‍तक का अहसास हुआ। माना जा रहा है कि अब कोहरे का दौर शुरू होने के साथ ठंड का व्‍यापक असर नजर आने लगेगा। मौसम विभाग ने अब बारिश की संभावनाओं को नकार दिया है। जबकि हिमालय से पश्चिमी विक्षोभ का एक असर उत्‍तर भारत में असर करने वाला है। माना जा रहा है कि इसके बाद कोहरे का भी दौर पूर्वांचल को राहत देने लगेगा। 

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा, न्‍यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य रहा। आर्द्रता अधिकतम 80 फीसद और न्‍यूनतम 56 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल में आसमान साफ बना हुआ है और इस पूरे सप्‍ताह मौसम विभाग ने आसमान साफ बने रहने की उम्‍मीद जताई है। माना जा रहा है कि अब पूर्वांचल में कोहरा बनने लगेगा। दूसरी ओर रात का तापमान भी अब कम होने लगा है, इसकी वजह से रातें भी सर्द हो चली हैं। 

chat bot
आपका साथी