Varanasi City Weather Update : सीजन में पहली बार पारा बीस डिग्री से कम, ठंडी हवाओं की दस्तक
गुरुवार की सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा और ठंडी हवाओं का असर लोगों को ठंड की दस्तक का अहसास कराता नजर आया। सीजन में पहली बार तापमान 20 डिग्री के नीचे आया है। इससे स्पष्ट संकेत है कि गुलाबी ठंड अब ठंडक की ओर हो चला था।
वाराणसी, इंटरनेट डेस्क। पूर्वांचल में मौसम का रुख अब बदलाव की ओर हो चला है। वातावरण में नमी का असर कम होने और लोकल हीटिंग में कमी आने के बाद बादल भी अब पूरी तरह विदायी की ओर हो चले हैं। माना जा रहा है कि आने वाले सप्ताह से कुछ और इलाकों में कोहरे का असर नजर आने लगेगा। बारिश बंद होने के बाद बीते दो दिनों से सुबह ठंडी हवाओं का जोर पूर्वांचल में हो चला है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा तो सुबह की गुलाबी ठंड भी लोगों को सिहरन का अहसास कराएगी।
गुरुवार की सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा और ठंडी हवाओं का असर लोगों को ठंड की दस्तक का अहसास कराता नजर आया। सीजन में पहली बार तापमान 20 डिग्री के नीचे आया है। इससे स्पष्ट संकेत है कि गुलाबी ठंड अब ठंडक की ओर हो चला था। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा तो सुबह कोहरा और कुहासा के साथ ही रात को ओस भी गिरेगी और ठंडी हवाओं का असर भी धूप खिलने तक रहेगा। मौसम विभाग ने भी अगले सप्ताह से तापमान में और भी कमी होने का संकेत दिया है।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तामपान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। आर्द्रता अधिकतम 72 फीसद और न्यूनतम 64 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों में पूर्वांचल और आसपास पूरी तरह से आसमान साफ हो चला है। मानसून पूरी तरह से विदा होने के बाद अब अब वातावरण में ठंड का असर भी घुलने लगा है। सप्ताह भर तक मौसम अब साफ रहने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है।