Varanasi City Weather Update : पूर्वांचल में मौसम का रुख बदलने की ओर, तापमान ने लगाया गोता
सुबह आसमान बादलों की पूरी तरह कैद में रहा। दिन चढ़ा तो आसमान में बादल चटख हुए और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और ठंड की ओर रुख हो जाएगा।
वाराणसी, जेएनएन। अनुमानों के अनुसार ही मौसम का रुख बदल रहा है, दिन चढ़ने पर धूप और उमस का दौर है तो शाम तक उमस का असर लोगों को पसीना पसीना कर रहा है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में सुबह कोहरे या कुहासा का दौर लोगों को राहत देगा। हालांकि, मौसम का रुख सुबह गुलाबी ठंड का अब होने लगा है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा तो सुबह ठंड का असर भी होगा। अब माह भर में सुबह कुहासा और कोहरा स्थाई हो जाएगा।
मंगलवार की सुबह आसमान बादलों की पूरी तरह कैद में रहा। दिन चढ़ा तो आसमान में बादल चटख हुए और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और ठंड की ओर रुख हो जाएगा। हालांकि, अभी भी सुबह कुहासा का दौर चल रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ओस का दौर भी होगा। जबकि शीत ऋतु का दौर आने की ओर है। अब उमस का दौर धूप बने रहने पर ही रहेगा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि पखवारे भर में अब कुहासा का दौर शुरू हो जाएगा।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। आर्द्रता अधिकतम 87 फीसद और न्यूनतम 84 फीसद दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों में पूर्वांचल और आसपास बादलों की सक्रियता बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं पूर्वांचल तक आ रही हैं। इसकी वजह से लोकल हीटिंग के बाद पूर्वांचल में बादलों की सक्रियता का दौर भी है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख ठंड की ओर हो जाएगा।