Varanasi City Weather Update : वातावरण में धूप खिलने पर उमस और सुबह गुलाबी ठंड का अहसास
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। आर्द्रता अधिकतम 78 फीसद और न्यूनतम 66 फीसद दर्ज की गई।
वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला हुआ है और उमस के साथ ही बादलों की मामूली आवाजाही का रुख भी बना हुआ है। हालांकि, धूप खिलने के बाद उमस का स्तर बढ़ जा रहा और बारिश का माहौल भी खूब बन रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और उमस का दौर भी थमेगा। वैसे वातावरण में नमी में कमी आ रही है। आने वाले पखवारे भर में मानसून विदायी की ओर होगा। वातावरण में सुबह मामूली ठंड घुलने लगी है। मौसम का रुख बदलने लगा है। इसकी वजह से वातावरण में मामूली ठंड का असर घुलने के साथ ही मौसम का रुख सुबह सुहावना होने लगा है।
सोमवार की सुबह आसमान साफ रहा और वातावरण में ठंडक घुली रही। तड़के ठंडी हवाएं भी चलीं और वातावरण में गुलाबी ठंड का अहसास भी नजर आया। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख और भी बदलेगा। इसी के साथ ही उमस में कमी आएगी और ठंडक का असर दिन प्रतिदिन सप्ताह भर के बाद हावी होने लगेगा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि अब मानसून विदायी की ओर हो चला है। ऐसे में बादल कुछ ही दिनों के मेहमान हैं। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में गुलाबी ठंड में इजाफा होने के साथ ही वातावरण में बदलाव शुरू हो जाएगा।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। आर्द्रता अधिकतम 78 फीसद और न्यूनतम 66 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार पूर्वांचल में बादलों की कमी है। वाराणसी और आसपास बादलों की कमी के बीच उमस में मामूली इजाफा की स्थिति है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार इस पूरे सप्ताह में मौसम का रुख मिला जुला ही रहेगा।