Varanasi City Weather Update : पूर्वांचल की चौखट पर पहुंचा मानसून, बारिश ने गिराया पारा

पूर्वांचल में मौसम का रुख बदल चुका है अब प्री मानसूनी सक्रियता के ठीक बाद मानसून का आगमन होने जा रहा है। ऐसे में अधिक तापमान और अधिक उमस का दौर भी आने की कम संभावना है। मौसम का रुख शुक्रवार से ही बदला हुआ है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:30 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:30 AM (IST)
Varanasi City Weather Update : पूर्वांचल की चौखट पर पहुंचा मानसून, बारिश ने गिराया पारा
प्री मानसूनी सक्रियता के ठीक बाद मानसून का आगमन होने जा रहा है।

वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में मौसम का रुख बदल चुका है, अब प्री मानसूनी सक्रियता के ठीक बाद मानसून का आगमन होने जा रहा है। ऐसे में अधिक तापमान और अधिक उमस का दौर भी आने की कम संभावना है। मौसम का रुख शुक्रवार से ही बदला हुआ है। मौसम का रुख बदलने के साथ ही उमस से जहां राहत मिली वहीं प्री मानसूनी बादलों ने झमाझम बरसात भी खूब कराई है। दोपहर की उमस के बाद झूमकर बरसे बादलों ने लोगों को खूब राहत दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी बादलों की सक्रियता का दौर बना रहेगा और बादल बारिश कराएंगे तो उमस और गर्मी से भी राहत मिलेगी। मानसूनी सक्रियता का दौर भी बनने जा रहा है, अगले चौबीस से 48 घंटोंं में मानसूनी बादलों की सक्रियता का दौर शुरू हो जाएगा। इसके बाद बादल बूंदाबांदी भी कराएंगे।

शनिवार की सुबह ठंडी हवाओं का रुख तो रहा साथ ही बादलों की आवाजाही का दौर भी बना रहा। मौसम विभाग ने बारिश की संभावनाएं आगे भी तीन से चार दिनों तक जाहिर की है। ऐसे में मानसून का आगमन होने के बाद गर्मी और उमस से और भी राहत मिलना तय है। माना जा रहा है कि मानसून अब पूर्वांचल की चौखट तक आ चुका है। इसके सक्रिय होने भर का इंतजार शेष है। शनिवार सुबह नौ बजे तक कुछ आसमान साफ होने पर उमस का असर भी हुआ और बाहर निकले लोग पसीना पसीना भी हुए। मगर ठंडी हवाओं के असर से कुछ राहत भी लोगों को मिली। माना जा रहा है कि आने वाले सप्‍ताह के बाद मानसूनी सक्रियता का दौर शुरू होने के बाद मौसम का रुख लोगों को काफी राहत भी देगा। 

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से चार डिग्री कम रहा, न्‍यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से पांच डिग्री कम रहा। इस दौरान 32 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। जबकि आर्द्रता न्‍यूनतम 82 फीसद और अधिकतम 92 फीसद दर्ज की गई। माैसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गई। अगले चार दिनों तक बादलों की सक्रियता के संभावना के बीच इसी सप्‍ताह मानसून के आगमन का भी संकेत मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है। माना जा रहा है कि अब गर्मी का दौर बीत चुका है और बारिश के मौसम में धूप होने पर उमस का ही असर होगा।  

chat bot
आपका साथी