Varanasi City Weather Update: वाराणसी में पारा सामान्य से ऊपर होने के साथ बदलाव का दे रहा संकेत
पूर्वांचल में एक बार दोबारा मौसम में बदलाव का रुख अगले दो से तीन दिन में होने जा रहा है। इसका अहसास बढ़े हुए तापमान से आसानी से किया जा सकता है। सप्ताह भर के गलन के बाद अब तापमान ने ऊंची उड़ान शुरू कर दिया है।
वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में एक बार दोबारा मौसम में बदलाव का रुख अगले दो से तीन दिन में होने जा रहा है। इसका अहसास बढ़े हुए तापमान से आसानी से किया जा सकता है। सप्ताह भर के गलन के बाद अब तापमान ने ऊंची उड़ान शुरू कर दिया है। वातावरण में अब तापमान की अधिकता घुल गई है। पारा भी या तो सामान्य हो चला है या सामान्य से अधिक है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के एक और आहट के बीच हो रहा है जो दो चार दिन में पूर्वांचल तक पहुंच सकता है।
बुधवार को सुबह वातावरण में कोहरे का असर रहा और दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट भी गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का रुख दोबारा बदल सकता है लेकिन अब गलन का स्थायी दौर खत्म हो गया है। सुबह कोहरा छंटने के बाद नौ बजे के बाद सूरज की रोशनी ने गुनगुना अहसास कराया और लोगों को ठंड से राहत भी मिल गई। वातारण में घुली गलन का असर गायब होने के बाद लोगों को पर्याप्त राहत भी अब मिल गई है। लोगों के शरीर से गर्म कपड़े भी उतर गए।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 84 और न्यूनतम 66 फीसद दर्ज की गई।