वाराणसी नगर निगम : विकास कार्यों में सत्यापन कराए बिना बिल बनाने पर पार्षदों ने कार्यकारिणी बैठक का किया बहिष्कार

नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष में मंगलवार को अपर नगर आयुक्त देवीदयाल वर्मा की उपस्थिति में बैठक हो रही थी। मुख्य अभियंता द्वारा सही जवाब ना दे पाने पर पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। जानबूझकर विकास कार्यों की सत्यापन पार्षदों से नहीं करा रहा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 05:50 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 08:47 PM (IST)
वाराणसी नगर निगम : विकास कार्यों में सत्यापन कराए बिना बिल बनाने पर पार्षदों ने कार्यकारिणी बैठक का किया बहिष्कार
मुख्य अभियंता द्वारा सही जवाब ना दे पाने पर वाराणसी के पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।

वाराणसी, जेएनएन। नगर निगम की ओर से शहर में हो रहे विकास कार्यों पर अब पार्षद भी सवाल उठाने लगे हैं। पार्षदों के बिना सत्यापन के ही बिल पास होने का आरोप लगा रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में अपर नगर आयुक्त देवीदयाल वर्मा के साथ पार्षदों की बैठक आयोजित थी जिसका बहिष्कार कर पार्षदों ने नगर आयुक्त गौरांग राठी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

नारेबाजी करते हुए नगर निगम की कार्यप्रणाली बदलने की मांग की। पार्षद दिनेश यादव, बृजेश श्रीवास्तव व अशोक मौर्या का कहना था कि विकास कार्यों को लेकर तय हुआ था कि इलाकाई पार्षद से कार्य की पूर्णता का सत्यापन कराना होगा। इसके बाद ही संबंधित कार्य का बिल पास होगा लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। नगर निगम के अफसरों की इस लापरवाही का फायदा ठीकेदार उठा रहे हैं। अधूरे कार्य कर पूरा बिल पास करा ले रहे हैं। अशोक मौर्या का कहना था कि उनके इलाके में नाली निर्माण कार्य हुआ है। करीब पांच सौ मीटर पहले की कार्य समाप्त कर दिया गया। जब इसकी जानकारी नगर निगम में की गई तो कार्य पूर्ण होने की बात सामने आई। इतना ही नहीं बिल का भुगतान भी होने की पुष्टि की गई। ऐसे की आरोप अन्य पार्षदों ने भी लगाए। प्रदर्शन में सुनील सोनकर, लकी वर्मा, इंद्रदेव पटवा, संजय गुप्ता, सिंधु, रोहित मौर्य, विवेक जायसवाल, राजेश पासी, सीताराम केसरी, बेहाल अहमद आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी