वाराणसी में परिसीमन के बाद पंचायत की सूची से हटाए गए पांच गांव व जिला पंचायत का एक वार्ड

पांच ग्राम पंचायतों के नगरीय सीमा में शामिल होने के बाद परिसीमन की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। हरहुआ ब्लाक का बड़ालालपुर भवानीपुर पिसोर दनियालपुर व काशी विद्यापीठ की भिटारी ग्राम पंचायत का अस्तित्व अब नहीं है। पंचायत सूची से इन गांवों के नाम हटा दिए गए हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 07:10 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 07:10 AM (IST)
वाराणसी में परिसीमन के बाद पंचायत की सूची से हटाए गए पांच गांव व जिला पंचायत का एक वार्ड
पांच ग्राम पंचायतों के नगरीय सीमा में शामिल होने के बाद परिसीमन की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है।

वाराणसी, जेएनएन। पांच ग्राम पंचायतों के नगरीय सीमा में शामिल होने के बाद परिसीमन की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। हरहुआ ब्लाक का बड़ालालपुर, भवानीपुर, पिसोर, दनियालपुर व काशी विद्यापीठ की भिटारी ग्राम पंचायत का अस्तित्व अब नहीं है। पंचायत सूची से इन गांवों के नाम हटा दिए गए हैं। ब्लाकों पर सूची चस्पा भी कर दी गई है। इससे पूर्व 61 गांव नगरीय सीमा में शामिल हुए थे। इस तरह कुल 66 ग्राम पंचायतें नगरीय सीमा में शामिल हो चुकी हैं। अब जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या 694 होगी। अब इन्हीं में ग्राम प्रधान पद का चुनाव होगा।

पहले थीं 760 ग्राम पंचायतें

पहले जिले में पहले 760 ग्राम पंचायतें थीं। अब ग्राम पंचायत में वार्डों की संख्या अब 8988 होगी। पहले 9934 थी। इसी प्रकार जिला पंचायत में अब 48 के स्थान पर 40 वार्ड होंगे। जिला पंचायत सदस्य की 40 सीट पर ही चुनाव होंगे। बीडीसी सीट 1199 से घटकर 1007 हो गई है। 

बढ़ी चुनावी सरगर्मी

हरहुआ ब्लाक पर परिसीमन की सूची चस्पा कर दी गई है। अब इस ब्लाक में 75 ग्राम पंचायतें, 100 बीडीसी व जिला पंचायत में चार वार्ड होंगे। ब्लाक पर इसको लेकर खासा चर्चा रही। अब सबकी नजर आरक्षण पर टिकी है। कौन सीट किसके लिए आरक्षित होगी। इसको लेकर अनुमान लगाया जा रहा है।

अब 66 ग्राम पंचायतें

काशी विद्यापीठ  ब्लाक मुख्यालय पर परिसीमन की अंतिम सूची चस्पा कर दी गई है। अब ब्लाक में 66 ग्राम पंचायतें होंगी। 119 क्षेत्र पंचायत वार्ड तथा जिला पंचायत में सिर्फ चार वार्ड बनाए गए हैं। ब्लाक पर परिसीमन सूची को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। कुछ गलत बता रहे थे, कुछ का कहना था कि समय से शिकायत करनी चाहिए थी।

chat bot
आपका साथी