वाराणसी कैंट विधानसभा के सिगरा में पहुंचे कर्मचारी, दुरुस्त हुई चोक सीवर लाइन

रोशनी कुशल जायसवाल ने पार्टी के सिगरा के वार्ड अध्यक्ष रीतेश वर्मा के साथ स्वयं सीवर का पानी भरी गलियों में जाकर लोगों की समस्या सुनी थीं और सभी निवासियों और दुकानदारों को नगर निगम से शिकायत कर शीघ्र ही इस समस्या से निजात दिलवाने के प्रति आश्वस्त किया था।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:33 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 01:33 PM (IST)
वाराणसी कैंट विधानसभा के सिगरा में पहुंचे कर्मचारी, दुरुस्त हुई चोक सीवर लाइन
नगर निगम से शिकायत कर शीघ्र ही इस समस्या से निजात दिलवाने के प्रति आश्वस्त किया था।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। कैंट विधानसभा के वार्ड-32 सिगरा में सीवर लाइन चोक होने से गलियों में लगभग एक महीनें से सीवर का पानी भरे होने की समस्या थीं। जिस कारण बदबू से लोगों का जीना दूभर था और आने-जाने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर कॉंग्रेस पार्टी की प्रवक्ता रोशनी कुशल जायसवाल ने पार्टी के सिगरा के वार्ड अध्यक्ष रीतेश वर्मा के साथ स्वयं सीवर का पानी भरी गलियों में जाकर लोगों की समस्या सुनी थीं और सभी स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को नगर निगम से शिकायत कर शीघ्र ही इस समस्या से निजात दिलवाने के प्रति आश्वस्त किया था।

रोशनी की कंप्लेन का संज्ञान लेते हुए नगर निगम की टीम ने चोक सीवर लाइन की सफाई का काम शुरू किया। इस दौरान रोशनी भी अपने दल-बल के साथ मौके पर डटी रहीं। समस्या से निजात मिलने पर लोगों ने रोशनी का धन्यवाद करते हुए आभार जताया। रोशनी के साथ इस दौरान मुख्य रूप से वाराणसी महानगर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुशल जायसवाल, रीतेश वर्मा, मोनू मिश्रा, गोलू राय आदि थे। बता दें कि रोशनी कुशल जायसवाल ने बीते दिनों सिगरा क्षेत्र का भ्रमण कर वहाँ के स्थानीय निवासियों से वार्ड की मुख्य समस्यायें जानी। भ्रमण के दौरान एक गली में रोशनी को सीवर का पानी रोड में कई दिनों से भरे होने की मुख्य समस्या का सामना खुद करना पड़ा।

क्षेत्रीय निवासियों ने रोशनी को बताया सीवर पानी गली में भरे होने से आने-जाने में दिक्कत के साथ रोज भयंकर बदबू का सामना करना पड़ता है। नगर निगम,पार्षद से लेकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। इस दौरान रोशनी को एक मंदिर के बाहर गली में और कुएं के भीतर भी सीवर का पानी मिला। कई गलियां दयनीय स्तिथि में दिखायीं दीं। रोशनी ने स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि वे नगर निगम में शिकायत दर्ज कराने जा रही हैं और शीघ्र ही इस समस्या को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगी। रोशनी ने लोगों से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं के द्वारा बनारस को क्वेटो बनाने के जुमले से सभी को सावधान रहने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी