वाराणसी में टीकाकरण मेगा अभियान 27 सितंबर को, सुबह 10 बजे से लगाया जाएगा 285 केंद्रों पर टीका

टीकाकरण अभियान के क्रम में सोमवार 27 सितंबर को मेगा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जनपद में 285 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं रविवार रात आठ बजे से कोविन पोर्टल पर टीकाकरण के लिए स्लाट खोला गया। स्लाट बुक करने वाले लाभार्थी सुबह 10 बजे से टीका लगवा सकेंगे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:05 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:05 PM (IST)
वाराणसी में टीकाकरण मेगा अभियान 27 सितंबर को, सुबह 10 बजे से लगाया जाएगा 285 केंद्रों पर टीका
टीकाकरण अभियान के क्रम में सोमवार, 27 सितंबर को मेगा अभियान चलाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। टीकाकरण अभियान के क्रम में सोमवार, 27 सितंबर को मेगा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जनपद में 285 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं रविवार रात आठ बजे से कोविन पोर्टल पर टीकाकरण के लिए स्लाट खोला गया। स्लाट बुक करने वाले लाभार्थी सुबह 10 बजे से टीका लगवा सकेंगे।

मेगा अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र के 210, शहरी क्षेत्र के 73 एवं एक-एक महिला व अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र बनाए गए हैं, जहां लाभार्थियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। वहीं तीन केंद्रों क्रमशः राजकीय आयुर्वेदिक कालेज चौकाघाट, एसवीएम चिकित्सालय भेलूपुर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में केवल द्वितीय डोज का टीकाकरण होगा। अपर निदेशक/मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीबी सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर आनलाइन स्लाट बुक कर एवं वार्डो में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर आन द स्पाट (सीधे उपस्थित होने वाले) नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों पर आन द स्पाट (सीधे उपस्थित होने वाले) नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा अधिक से अधिक लोग अपने नजदीकी केंद्रों पर उपस्थित होकर टीका लगवाना सुनिश्चित करें। जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपनी बारी आने पर ही टीका लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीएस राय ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय-कबीरचौरा में महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इन सत्रों पर महिलाएं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर अपना टीकाकरण करा सकती हैं। महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र के लिए भी स्लाट खोले जाएंगे। इसमें पंजीकृत महिलाएं टीका लगवा सकती हैं। वहीं जिन नागरिकों के द्वितीय डोज लगवाने का समय हो गया है, वे टीकाकरण केंद्रों पर जाकर टीका लगवाना सुनिश्चित करें।

chat bot
आपका साथी